Author: Santal Express

भारतमाला परियोजना से एक साल पहले संजय के परिवार वालों को मिले थे 3.12 करोड़ रामगढ़  । जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में प्लंबर संजय बेदिया हत्याकांड से पर्दा उठ गया है। परिवार वालों ने ही संजय की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। संजय का पूरा परिवार एक साल पहले अचानक करोड़पति बन गया था। पैसों की लालच ने भाई को भाई का दुश्मन बना दिया और करोड़ों रुपए हड़पने की मंसा से ही संजय के भाई धर्मेंद्र बेदिया ने उसकी हत्या करा दी। इस मामले में 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी…

Read More

रांची । प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम के तहत रामगढ़ और हजारीबाग के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस में संगठन का काम चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में जिम्मेवारी उसे ही दी जायेगी जो उसे निभायेगा। नहीं, तो दूसरे विकल्पों पर भी विचार किया जायेगा। आने वाले विधानसभा में हमें जोश के साथ होश भी रखना है और नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेस के कार्यक्रमों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। सभी पंचायतो की समितियां और बूथ समितियां सक्षम और सबल होनी…

Read More

नई दिल्ली । देश की राजधानी में एक 5 साल के बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को पकड़ा है, उनकी उम्र महज 9 से 11 साल की है। पुलिस ने पूछ-ताछ की तो मालूम चला कि इन बच्चों को हत्या करने का आइडिया टीवी पर चलने वाले क्राइम शो को देखने के बाद आया था। दरअसल शो में दिखाया गया था कि मदरसे में छुट्टी के लिए एक बच्चे की हत्या की जाती है। टीवी पर यह शो देखने के बाद उन बच्चों ने हत्या को अंजाम दे दिया। इस तरह के टीवी शो…

Read More

लोहरदगा : हाथियों का एक झुंड रविवार रात लोहरदगा जिला के कैरो प्रखंड के सीमावर्ती बंडा गांव पहुंच गया। हाथियों के विचरण तथा चिंघाड़ने की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से निकलकर सड़क पर आ गये। इसके बाद हाथियों को गांव से खदेड़ दिया गया लेकिन हाथियों के झुंड ने भंडरा प्रखंड के कसपुर गांव होते हुए सेमरा के बाद तिलसीरी गांव के समीप सोमवार दिनभर डेरा जमाये रखा है। इस दौरान हाथियों ने नवडीहा गांव के जुगल उरांव, कसपुर गांव के रामु लोहरा, एतवा उरांव, संतोष उरांव, अनिल उरांव सहित कई किसानों के धान फसलों को रौंद दिया है। हाथियों…

Read More

रांची । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सोमवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वे जमशेदपुर से कोलकाता होते हुए दिल्ली निकले हैं। दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं के साथ उनकी बैठक हो सकती है। इसके बाद चम्पाई निर्णय लेंगे। इस बीच उनके पुत्र बबलू सोरेन ने कहा कि मंगलवार तक पूरा मामला साफ हो जायेगा। चम्पाई सीनियर लीडर हैं, अभी कुछ कहना सही नहीं : हिमंत बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री सह भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने चम्पाई सोरेन को लेकर बड़े ही तार्किक अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।…

Read More

कर्नाटक से बीजेपी के राज्यसभा सांसद ने की जांच की मांग बेंगलुरु । कर्नाटक से बीजेपी के राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके परिवार को एयरोस्पेस में जमीन आवंटित किए जाने को लेकर सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि जो जमीन खड़गे परिवार को मिली है, वह अनुसूचित जाति और दलित वर्ग के युवाओं के लिए है। सिरोया ने कहा कि हम इस मामले में जांच की मांग करते हैं। सिरोया ने कहा कि एक आरटीआई कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने राज्यपाल से शिकायत की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार…

Read More

फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह सह स्कॉलरशिप डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन संताल एक्सप्रेस पाकुड़। रांची सहित राज्य की शैक्षणिक विकास के उद्देश्य से फ्रेंड्स ऑफ वीकर सोसाइटी के तत्वधान में प्रतिभा सम्मान समारोह सह स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिजूल हसन मौजूद थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमसेर आलम, राजसभा सदस्य महुआ मांझी, क़ृषि विभाग के प्रधान सचिव अबू बकर सिद्दीकी, डीआईजी नौशाद आलम, मशहूर समाजसेवी लुत्फल हक, रांची के पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शहदेव…

Read More

भीलवाड़ा । कृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में असामाजिक तत्वों की ओर से की गई गंदी हरकत से पूरे शहर में बवाल मच गया। यहां एक मंदिर के बाहर गोवंश की कटी पूंछ मिलने के बाद शहरवासी और हिन्दू संगठन का पारा चढ़ गया। मंदिर के बाहर भारी भीड़ एकत्र हो गई। शाम होते-होते भीड़ उग्र होने लग गई। उसने पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने बाद में लाठियां भांजकर उनको खदेड़ा। पूरी रात पुलिस और प्रशासनिक अमला हाई अलर्ट मोड पर रहते हुए और सड़कों पर गश्त करता रहा। जिला कलेक्टर नमित मेहता…

Read More

केंद्र सरकार ने नए सुरक्षा मानकों का प्रस्ताव किया नई दिल्ली । सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने भारतीय वाहनों के लिए नए सुरक्षा मानकों का प्रस्ताव किया है। नए नियम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पीछे की सीट पर बैठे सभी यात्री सीट बेल्ट पहनें, जिससे दुर्घटनाओं की स्थिति में चोट लगने का जोखिम कम हो सके। इस प्रस्ताव के अनुसार, 1 अप्रैल, 2025 के बाद बनी सभी यात्री कारों (एम-1 श्रेणी) में पीछे वाली सीटों के लिए भी सीट बेल्ट रिमाइंडर अनिवार्य होगा। ये नियम केंद्रीय मोटर वाहन नियम (सीएमवीआर), 1989 के…

Read More

पटना । विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं लाख कड़ाई के बावजूद परीक्षा माफिया धांधली करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार माफियाओं ने सक्षमता परीक्षा के ऑनलाइन सेंटर के कंप्यूटर सिस्टम को रिमोट पर लेकर प्रश्नपत्र हल करने का प्रयास किया। एनी डेस्क ऐप के माध्यम से नौ सेंटरों के कम्प्यूटर को ऑनलाइन रिमोट पर (हैक करना) लिया गया था। इस बात की जानकारी जब डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह, आइजी गरिमा मलिक और एसएसपी राजीव मिश्रा को मिली, तो उन्होंने तुरंत एक विशेष जांच टीम गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी। एसएसपी को सूचना मिली थी कि रवि भूषण ने…

Read More