Author: Santal Express

देवघर। भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनी। भाजपा नेताओं ने इस कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि इस साल मैंने लाल किले से बिना राजनीति बैकग्राउंड वाले एक लाख युवाओं को पॉलीटिकल सिस्टम से जोड़ने का आह्वान किया है। मेरी इस बात पर जबरदस्त प्रतिक्रिया हुई है। इससे पता चलता है कि कितनी बड़ी संख्या में हमारे युवा, राजनीति में आने को तैयार बैठे हैं। बस उन्हें सही मौके और सही मार्गदर्शन की तलाश है। इस विषय पर मुझे देश-भर के…

Read More

देवघर। गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में दिनांक 24 और 25 अगस्त 2024 को सीबीएसई, रीजनल ऑफिस, पटना के तहत दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में डीएवी भंडारकोला के 120 शिक्षकों ने भाग लिया।कार्यशाला का विषय नई शिक्षा नीति 2020 था। इस कार्यशाला के प्रथम दिन रिसोर्स पर्सन के रूप में उमा शंकर सिंह और रत्नेश कुमार तथा दूसरे दिन सुरोजित सेन और गोविंद सिंह मौजूद थे। सभी शिक्षकों का पारंपरिक रूप से तिलक आरती किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्राचार्य, वेन्यू डायरेक्टर सह सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर बलराम कुमार झा और रिसोर्स पर्सन…

Read More

देवघर। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टावर चौक स्थित बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला से जेवरात की ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुई महिला का नाम अनिता देवी है जो नगर थाना इलाके के रांगा मोड़ की रहने वाली है। इसे लेकर महिला ने नगर थाना में शिकायत दिया है। बताया कि वह अपने दो बच्चे के साथ टावर चौक स्थित बाजार में कपड़े खरीदने पहुंची थी। उसी दौरान बाजार में रहा चलते एक व्यक्ति ने उसे झांसे में लेकर कान में पहने सोने के गहने को खोलवा लिया। उपरांत उसके हाथ…

Read More

कंवेंशन सेंटर दुमका में बिदेंश्वरी प्रसाद मंडल की जन्म जयंती पर पिछड़ा अधिकार महासम्मेलन का आयोजन दुमका ब्यूरो दुमका। कन्वेंशन सेंटर दुमका के प्रशाल में रविवार को झारखंड पिछड़ा मोर्चा दुमका के बैनर तले मोर्चा के संयोजक सुधीर कुमार मंडल के अध्यक्षता में पिछड़ों के मसीहा दिवंगत बिदेंश्वरी प्रसाद मंडल की जन्म जयंती पर पिछड़ा अधिकार महा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीपी मंडल की तस्वीर पर सभी पिछड़ा समाज के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा नेता सुधीर मंडल ने कहा कि झारखंड राज्य गठन…

Read More

दुमका ब्यूरो दुमका। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना के बैनर तले पिछड़ों को संवैधानिक हक और अधिकारों के तहत आरक्षण के जनक और मंडल आयोग के निर्माता व अध्यक्ष स्वर्गीय वी पी मंडल की 107 वी जयंती के अवसर पर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का भव्य आयोजन रविवार को शहर के सिद्धों कान्हू मुर्मू इंडोर स्टेडियम में किया गया। मौके पर सर्वप्रथम स्व० वी पी मंडल के चित्र पर माल्यार्पण एवम् पुष्पगुच्छ अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। मोर्चा के संरक्षक दिवाकर महतो ने मोर्चा के विगत वर्षों का संघर्ष और उपलब्धियों की लेखा जोखा प्रस्तुत कर असीम मंडल के…

Read More

दुमका । रोजगार को तमिलनाडू गए दुमका के 11 मजदूरों को बंधक बनाने का मामला रविवार को सामने आया है। बंधक बनाए गए सभी मजदूर जिले के रामगढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायत व गांव के आदिवासी एवं पहाड़िया समुदाय से है। बंधक बने मजदूरों के परिजनों से कॉल कर पैसे की मांग की जा रही है। परिजनों ने आवेदन देकर जिला प्रशासन व मुख्यमंत्री से मजदूरों के सकुशल घर वापसी की गुहार लगायी है। भाजपा नेता सह सरसाबाद मुखिया राजू पुजहर के नेतृत्व में बंधक बने मजदूरों के परिजनों ने एसपी पितांबर सिंह खेरवार को आवेदन सौंप जिला प्रशासन एवं…

Read More

 हजारीबाग । नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने जिस गेस्ट हाउस को सील किया था। उस गेस्ट हाउस की सील तोड़कर सबूत को मिटाने की कोशिश की गई है। सूचना मिलने पर सीबीआई की टीम शुक्रवार को नई दिल्ली से चलकर हजारीबाग के उस गेस्ट हाउस पर पहुंची। गेस्ट हाउस के कमरे में दस्तावेज और सामान बिखरे मिले। बिल्डिंग के पीछे वाली एक खिड़की खुली हुई थी। सीबीआई टीम को कमरे में चाबी का गुच्छा मिला। इसमें कमरों में जो ताले लगे थे,चाबी से वह खुल गए। सीबीआई सबूत मिटाने के इस मामले की जांच कर रही है।…

Read More

रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन रविवार को राजमहल सांसद विजय हांसदा की धर्मपत्नी दिवंगत कैथरीन हेम्ब्रम के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत कैथरीन हेम्ब्रम के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से पुण्य आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री एवं कल्पना सोरेन साहेबगंज जिला के बरहरवा स्थित सांसद विजय हांसदा के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिले तथा उनका ढांढस बंधाया। सांसद जोबा मांझी ने भी दिवंगत कैथरीन हेम्ब्रम के पार्थिव शरीर पर…

Read More

हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिले की चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास रविवार की शाम भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना की वजह से सड़क जाम रही। चरही घाटी यूपी में मजदूरों के साथ टेंट का सामान लदे आइसर ट्रक (यूपी 60बीटी 2995) के पलटने की वजह से 4 मजदूरों की मौत हो गई। बताया जाता है कि ट्रक के पलटने से विपरीत दिशा से आ रही कार (बीआर 02बी एम 9923) भी क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक के ऊपर टेंट के मजदूर बैठे थे। ये लोग सामान के नीचे दब गए। घटनास्थल…

Read More

 रांची । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान सेवा विमान से रांची पहुंचे थे। रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिशन ब्लू तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक हिस्सा लिया, जहां सर्वसम्मति से उन्हें लोजपा का फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने का बाद उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इसके पूर्व एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री…

Read More