नई दिल्ली । केंद्र सरकार शनिवार को नई पेंशन योजना के विकल्प के तौर पर यूनिफाइड पेंशन योजना लेकर आई है। इसके तहत 25 वर्ष तक सेवा देने वाले कर्मचारियों को अंतिम 01 वर्ष की अवधि के दौरान औसत बेसिक वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन के तौर पर मिलेगा और कर्मचारियों की मृत्यु के बाद पेंशन का 60 प्रतिशत परिवार को मिलेगा। इसके अतिरिक्त उन्हें महंगाई राहत भी दी जाएगी। नई पेंशन योजना अगले वर्ष 01 अप्रैल से लागू होगी। इससे सरकार को पहले वर्ष 6000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। यह समय के साथ बढ़ता रहेगा। सरकार का कहना…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । केंद्र की मोदी सरकार ने बुखार, दर्द, सर्दी और एलर्जी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 156 व्यापक रूप से बिकने वाली फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है, उनका कहना है कि इनसे मनुष्यों को जोखिम होने की संभावना है। एफडीसी दवाएं वे हैं जिनमें एक निश्चित अनुपात में दो या अधिक सक्रिय दवा सामग्री का संयोजन होता है और इन्हें कॉकटेल दवाएं भी कहा जाता है। यह निर्णय एक विशेषज्ञ समिति और शीर्ष पैनल, ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (डीटीएबी) द्वारा यह पाए जाने के बाद लिया गया कि जीवाणुरोधी दवाओं सहित इन संयोजनों…
पाकुड़।जिला सह प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा सांसद विजय हांसदा के धर्मपत्नी कैथरीन की शुक्रवार बीती रात लंबी बीमारी से देहांत हो जाने से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई। खबर सुनकर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बहुत ही दुख हुआ। जिसको लेकर पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक के नेतृत्व में 2 मिनट का मौन धारण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक ने बताया कि सांसद श्री विजय हांसदा की धर्मपत्नी कैथरीन की मौत की सूचना मिलने के बाद…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। उत्तर प्रदेश के शातिर अपराधी अंकित यादव काफी दिनों से फरार चल रहा था एटीएस की टीमने पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र की मदद से पाकुड़ से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मोबाइल लोकेशन के आधार पर यूपी एटीएस की टीम पाकुड़ पहुंच थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से एटीएस ने आरोपी अंकित यादव को शहरी क्षेत्र के अन्नपूर्णा कॉलोनी उसके ससुराल से से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार बास्की ने इसकी पुष्टि की है। थाना प्रभारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के मिसिर पोखरा निवासी अंकित यादव ने विजय यादव…
गोड्डा : जिले भर में देर रात भारी बारिश के कारण जिले के बसंतराय प्रखंड मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित कपेटा गांव में लगे एयरटेल कंपनी के टावर में लगा उपकरण टूट कर गिर जाने से मोबाइल सेवा बंद रहने पर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक टावर के ढहने के कारण ग्रामीणों के फोन के माध्यम से होने वाले सभी जरूरी काम अटके हुए हैं। उपरोक्त जानकारी कंपनी के तकनीकी सहायक प्रणव कुमार ने दी है। कहा की बीती रात तकरीबन 2 बजे अत्यधिक अंधी और बारिश…
देवघर। शनिवार को आजसू पार्टी जिला कमेटी की एक बैठक आगामी कार्यक्रमों जिसमें बेरोजगार बायोडाटा अभियान, जन जागरण पदयात्रा, नवनिर्माण संकल्प सभा और नवनिर्माण संकल्प पदयात्रा को लेकर रखी गई। जिसमें यह तय हुआ कि शनिवार 24 अगस्त से लेकर 7 सितंबर तक सभी 196 पंचायत में युवा आजसू पार्टी की अनुषांगिक युवा इकाई द्वारा बेरोजगार युवक एवं युवतियों से बेरोजगार बायोडाटा फॉर्म भरवारा जाएगा। जिससे वर्तमान महागठबंधन सरकार को हम लोग एक एक्यूरेट रिपोर्ट दे सके की कितने बेरोजगार आज नौकरी की आस में इधर-उधर भटक रहे हैं। इसके साथ ही 26 अगस्त से लेकर देवघर जिले के सभी…
देवघर। शनिवार को द प्रेस क्लब ऑफ देवघर के सदस्यों की एक बैठक शनिवार के दिन देवघर के सूचना भवन में आयोजित हुई। इस बैठक में 8 सितंबर को होने वाले प्रेस क्लब के चुनाव संचालन को लेकर 5 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। इस कमिटी में अशोक बर्णवाल, बम शंकर वाजपेयी, राजकुमार शर्मा, अनंत झा और बैधनाथ यादव को चुनाव संचालन की जिम्मेदारी दी गयी है। अशोक बर्णवाल को चुनाव संचालन समिति का संयोजक बनाया गया है। वहीं इस चुनाव में रिटायर्ड जज, रिटायर्ड अधिकारी और सरकारी अधिवक्ता बतौर स्वतंत्र पर्यवेक्षक शामिल होंगे। ज्ञात हो कि आगामी 8…
देवघर। झारखंड लोकल बॉडीज एंप्लॉय फेडरेशन द्वारा राजव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई। सरकार से 6 सूत्री मांगों को पूरा करने को लेकर बीते 23 अगस्त से झारखंड के तमाम नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वही शनिवार को देवघर नगर निगम के अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा है कि जसीडीह और देवघर नगर निगम मे बैठक कर सभी कर्मचारी साथियों को एकजुट रहने और अपनी चट्टानी एकता का परिचय रखते हुए आंदोलन करने के कहा गया है। ये सरकार से आर पार की लड़ाई है। हड़ताल में प्रधान सहायक प्रकाश…
देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के चितरपोका गांव में घरेलू विवाद से परेशान होकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का 30 वर्षीय नाम रंजीत राय है। बताया जाता है कि परिजनों द्वारा उसे फांसी से उतारकर आनन- फनन में शुक्रवार की देर रात को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवाद के कारण मानसिक तनाव में चल रहा था। बंटवारे को लेकर भाई से विवाद भी चल रहा था। इधर जानकारी मिलते स्थानीय…
दुमका। गणतंत्र दिवस 2025 में कर्तव्य पथ नई दिल्ली में एन एस एस स्वयं सेवकों के परेड को लेकर चयन प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इस परिप्रेक्ष्य में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के एन एस एस प्रकोष्ठ के द्वारा शुक्रवार को विभिन्न महाविद्यालयों के स्वयं सेवकों का मेडिकल चेकअप कराया गया। साथ ही निर्धारित हाइट, वेट, रनींग तथा परेड कराकर 12 पुरुष तथा 12 महिला स्वयं सेवक का चयन किया गया। इनका नाम विश्वविद्यालयीय प्रक्रिया के बाद क्षेत्रीय कार्यालय पटना भेजा जाना है। साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज, के के एम महाविद्यालय पाकुड़, गोड्डा महाविद्यालय गोड्डा, एस पी कालेज दुमका, एम…



