देवघर। शनिवार को आजसू पार्टी जिला कमेटी की एक बैठक आगामी कार्यक्रमों जिसमें बेरोजगार बायोडाटा अभियान, जन जागरण पदयात्रा, नवनिर्माण संकल्प सभा और नवनिर्माण संकल्प पदयात्रा को लेकर रखी गई। जिसमें यह तय हुआ कि शनिवार 24 अगस्त से लेकर 7 सितंबर तक सभी 196 पंचायत में युवा आजसू पार्टी की अनुषांगिक युवा इकाई द्वारा बेरोजगार युवक एवं युवतियों से बेरोजगार बायोडाटा फॉर्म भरवारा जाएगा। जिससे वर्तमान महागठबंधन सरकार को हम लोग एक एक्यूरेट रिपोर्ट दे सके की कितने बेरोजगार आज नौकरी की आस में इधर-उधर भटक रहे हैं। इसके साथ ही 26 अगस्त से लेकर देवघर जिले के सभी 196 पंचायत में जन जागरण पदयात्रा किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के मुद्दे को उठाकर सरकार के वादाखिलाफी को दर्शाया जाएगा और अगर अपनी सरकार बनी तो उन मुद्दों को हल करने का वादा किया जाएगा। इसके बाद 8 सितंबर को नवनिर्माण संकल्प सभा में शामिल होने के लिए देवघर जिले से 5 हजार युवा रांची मोराबादी मैदान अपने बेरोजगार बायोडाटा फॉर्म के साथ जाएंगे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष सभी फॉर्म को जमा करेंगे। इस मौके पर आजसू जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने कहा कि 9 सितंबर से आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो का झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में नवनिर्माण संकल्प पदयात्रा का शुभारंभ होगा जिसके तहत देवघर जिला अंतर्गत तीनों विधानसभा देवघर,मधुपुर एवं सारठ विधानसभा में नवनिर्माण संकल्प पदयात्रा का प्रारंभ होगा। जिसमें भारी संख्या में युवक-युवतियों समेत महिला, बुजुर्ग सभी भाग लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि उक्त सभी कार्यक्रमों को लेकर देवघर जिले के सभी पदाधिकारीयो एवं सभी 10 प्रखंड के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को दिशानिर्देश दे दिया गया है। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के लिए कार्यक्रम प्रभारी की भी नियुक्ति कर दी गई है। तथा सूची जारी कर दी गई है। विधानसभा चुनाव के पूर्व देवघर जिले के सभी 10 प्रखंडों एवं सभी 196 पंचायत में आजसू पार्टी पदयात्रा के माध्यम से सीधा संवाद स्थापित करेगी और जनता से जुड़कर जन मुद्दों को समझने और उसका विकल्प बनने की कोशिश करेगी। उक्त बैठक के दौरान रिखिया के बिहरोजी गांव निवासी डब्लू कुमार यादव ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष मुरारी केसरी, जिला उपाध्यक्ष धीरज कुमार, एससी महासभा जिला अध्यक्ष आनंद तुरी, जिला सचिव लोकनाथ केसरी,जिला सचिव रविकांत झा,जिला सचिव सागर मठपती समेत दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


