दुमका। गणतंत्र दिवस 2025 में कर्तव्य पथ नई दिल्ली में एन एस एस स्वयं सेवकों के परेड को लेकर चयन प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इस परिप्रेक्ष्य में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के एन एस एस प्रकोष्ठ के द्वारा शुक्रवार को विभिन्न महाविद्यालयों के स्वयं सेवकों का मेडिकल चेकअप कराया गया। साथ ही निर्धारित हाइट, वेट, रनींग तथा परेड कराकर 12 पुरुष तथा 12 महिला स्वयं सेवक का चयन किया गया। इनका नाम विश्वविद्यालयीय प्रक्रिया के बाद क्षेत्रीय कार्यालय पटना भेजा जाना है। साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज, के के एम महाविद्यालय पाकुड़, गोड्डा महाविद्यालय गोड्डा, एस पी कालेज दुमका, एम जी कालेज रानीश्वर, देवघर महाविद्यालय देवघर, ए एस महाविद्यालय देवघर, आर डी बाजला महिला महाविद्यालय देवघर, बी जे ए कालेज कुण्डहित, मधुपुर महाविद्यालय मधुपुर एवं जामताड़ा महाविद्यालय जामताड़ा के 129 स्वयं सेवक चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। समन्वयक डॉ धनंजय कुमार मिश्र, डी एस डब्ल्यू डा जैनेन्द्र कुमार यादव एन सी सी अधिकारी डा सैमुअल किस्कू, नाडल अधिकारी जामताड़ा डॉ काकोली गोराई, नाडल अधिकारी साहिबगंज डॉ प्रशान्त भारती, मेडिकल अधिकारी डॉ श्रुति
चयन समिति के सदस्य के रूप में रहे। सहयोग हेतु कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रुपम कुमारी, डॉ पूनम बिंझा, डॉ रणजीत दुबे, डॉ करुणा पंजियारा, डॉ अनिता गुआ हेम्ब्रम, डॉ वत्सला, डॉ अशोक, डॉ अबर्णा, डॉ विवेकानंद पाण्डेय, मो. आलम उपस्थित रहे।
कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया के विभिन्न स्तरों की गंभीरता की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय एन एस एस राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बनाते रहे इसके लिए सतत परिश्रम की आवश्यकता है। मेडिकल टीम से एक दिन विश्वविद्यालय में सेवा देने का भी आग्रह किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


