पाकुड़।जिला सह प्रखंड कांग्रेस कमिटी के द्वारा सांसद विजय हांसदा के धर्मपत्नी कैथरीन की शुक्रवार बीती रात लंबी बीमारी से देहांत हो जाने से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई। खबर सुनकर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बहुत ही दुख हुआ। जिसको लेकर पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित की गई जिसमें प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक के नेतृत्व में 2 मिनट का मौन धारण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक ने बताया कि सांसद श्री विजय हांसदा की धर्मपत्नी कैथरीन की मौत की सूचना मिलने के बाद गहरी पीड़ा महसूस हुई। खैर भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके शोक संतिप्त परिवार को सहने की शक्ति दे। इस शोक सभा कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन,एहहेदिन सेख, हबीबुर शेख, डॉ जोहोरुल इस्लाम, जिला सचिव मिथुन मरांडी, रामविलास महतो, सोशल मीडिया प्रभारी पियसरुल इस्लाम, मोहम्मद सोफी सेख, मनारुल सेख, नाजेद आली, कौसार आली कई कांग्रेसी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

