संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। उत्तर प्रदेश के शातिर अपराधी अंकित यादव काफी दिनों से फरार चल रहा था एटीएस की टीमने पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र की मदद से पाकुड़ से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मोबाइल लोकेशन के आधार पर यूपी एटीएस की टीम पाकुड़ पहुंच थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से एटीएस ने आरोपी अंकित यादव को शहरी क्षेत्र के अन्नपूर्णा कॉलोनी उसके ससुराल से से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार बास्की ने इसकी पुष्टि की है। थाना प्रभारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के मिसिर पोखरा निवासी अंकित यादव ने विजय यादव नामक शख्स के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। वाराणसी के दशाश्वमेघ थाना में कांड संख्या 49/24 और भादवी की धारा 147, 148, 149, 307, 323 और 7 सीएलए एक्ट के तहत 30 जून 2024 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उत्तर प्रदेश की पुलिस ने अंकित यादव पर एक लाख इनाम घोषित कर रखा था। एटीएस की टीम ने उसे अपने साथ ले गई है।एटीएस की टीम में अंगद सिंह यादव, विनय मौर्या, रविशंकर यादव, सत्यपाल सिंह, राज कुमार यादव आदि शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


