गोड्डा : जिले भर में देर रात भारी बारिश के कारण जिले के बसंतराय प्रखंड मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित कपेटा गांव में लगे एयरटेल कंपनी के टावर में लगा उपकरण टूट कर गिर जाने से मोबाइल सेवा बंद रहने पर उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक टावर के ढहने के कारण ग्रामीणों के फोन के माध्यम से होने वाले सभी जरूरी काम अटके हुए हैं। उपरोक्त जानकारी कंपनी के तकनीकी सहायक प्रणव कुमार ने दी है। कहा की बीती रात तकरीबन 2 बजे अत्यधिक अंधी और बारिश से उपकरण ढह कर जमीन पर गिर गया जिनसे मोबाइल नेटवर्क प्रभावित हो गया। उपभोक्ताओं ने कंपनी के अधिकारियों से जल्द टावर में आई खराबी को दूर करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना हैं गांव में लगे टावर से जियो और एयरटेल दोनों का नेटवर्क मिलता है पर बीते दिनों से जियो का नेटवर्क बंद पड़ा हुआ हैं जिससे गांव सहित आसपास के हजारों उपभोक्ता परेशान हैं। तकनीकी सहायक ने बताया की टावर बंद होने की सूचना कंपनी के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया हैं जल्द से जल्द ठीक कर लेने का निर्देश प्राप्त हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गांवों में सिर्फ जियो कंपनी का ही सीम अधिक है परन्तु सेवाएं दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही हैं। ग्रामीणों ने कंपनी के अधिकारियों से मांग है कि इसे जल्द से जल्द दुरुस्त कर समस्या का समाधान किया जाए।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


