Author: Santal Express

मोहनपुर:- झारखंड में आजकल पीएम आवास से ज्यादा चर्चा अबुआ आवास योजना की चर्चा हो रही है। ऐसा हो भी क्यों न क्योंकि झारखंड सरकार गरीब तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ऐसे लोग जिनके पास अपना स्वयं का पक्का घर नहीं है या फिर वह बेघर है। उनके लिए झारखंड अबुआ आवास योजना के तहत तीन कमरे वाला पक्का आवास उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीण से बातचीत में यह भी मालूम हुआ कि अबुआ आवास के चर्चा की एक बड़ी वजह यह भी है कि पीएम आवास से वंचित ग्रामीणों की उम्मीद राज्य सरकार की इस योजना से लगी…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता मधुपुर : आसनसोल रेल मंडल में सोमवार की शाम रेल हादसा होते-होते बच गया। जैसे ही 13105 अप सियालदह बलिया एक्सप्रेस ट्रेन आसनसोल स्टेशन से निकली तभी  एस-7 कोच की बोगी का बोलिस्टर स्प्रिंग टूट गया। आसनसोल कैरेज एंड वैगन कर्मचारीयों की सतर्कता से बड़ा रेल हादसा होते होते टल गया। ट्रेन को रोककर कई बार आगे पीछे किया गया। अगर समय रहते स्प्रिंग टूटने का पता नहीं चलता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। इसकी  सूचना आसनसोल कंट्रोल के द्वारा मधुपुर कैरैज एंड वैगन के अभियंता, आरपीएफ इंस्पेक्टर एवं स्टेशन प्रबंधक को दी गई। आसनसोल…

Read More

मधुपुर : वरिय अधिकारियों के निर्देश पर एईएन मधुपुर चंपक ज्योति राजवंशी के नेतृत्व में मधुपुर RPF की टीम ने मथुरापुर रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को रेलवे जमीन पर बनी दुकान व ढांचा को अतिक्रमणमुक्त किया गया। रेल पुलिस द्वारा कार्रवाई कर लगभग सात लोगों के कब्जे से जमीन मुक्त कराया गया। जिसमें सिमेंटे, मिठाई,फल, इत्यादि की दुकानो को हटाया गया है। वहीं आरपीएफ की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खासा दहशत का माहौल देखा गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों में अफरातफरी मची थी। जानकारी के अनुसार आसनसोल डिवीजन के मथुरापुर स्टेशन के आस पास रेलवे की जमीन…

Read More

देवघर। कचहरी परिसर स्थित सूचना भवन के समक्ष झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिला इकाई देवघर द्वारा नौवें दिन मंगलवार को वादा निभाओ स्थायी करो कार्यक्रम के तहत अनिश्चितकालीन हड़ताल में धरने पर बैठे रहे। मिली जानकारी के अनुसार 2 जुलाई को मनरेगा कर्मियों के लिए मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया था। लेकिन सरकार की ओर से वार्ता का पहल नहीं किया गया। जिससे सभी मनरेगा कर्मी क्षुब्ध व आक्रोशित होकर 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। मौके पर जिला उपाध्यक्ष हृदयनारायण सिंह ने कहा कि सरकार मनरेगा कर्मियों के लिए दोहरी नीति…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गरीबों को आवास बनाने के लिए राज्य सरकार मुफ्त बालू देगी। सदन में बालू के विषय पर कई बातें आईं हैं। अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने वालों को महंगे दाम पर बालू मिलने का मामला भी सरकार के संज्ञान में आया है। इसे देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है कि नन टैक्स पेयर को बालू मुफ्त दिया जाएगा। आरोप-प्रत्यारोप के बीच बजट पर कटौती प्रस्ताव के दौरान सरकार के उत्तर में वित्त मंत्री रामेश्वर…

Read More

दुमका-पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना के बैनर तले केंद्रीय अध्यक्ष असीम कुमार मंडल के अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत  मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय महाधरना दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से आये सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया। महाधरना को संघर्ष मोर्चा के संरक्षक दिवाकर महतो, केंद्रीय प्रधान महासचिव डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव, वरीय नेता राधेश्याम वर्मा, जयकांत कुमार, महासचिव दयामय माजी, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष शिवनारायण दर्वे, बिहारी यादव मधु अली कोषाध्यक्ष अजीत मांझी उपाध्यक्ष इंद्राकांत यादव, प्रेम केशरी, जामा प्रखंड अध्यक्ष गौतम दर्वे, जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष प्रमुख मरीक, कोषाध्यक्ष अजय कुमार मंडल, संजीव कुमार…

Read More

जरमुंडी -राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बाबा बासुकीनाथ के फौजदारी दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मासव्यापी श्रावणी मेला के नौवें दिन सावन कृष्ण दशमी के उपलक्ष्य पर मंगलवार को श्रद्धालु भक्तों का शैलाब सा उमड़ पड़ा। भक्तों की भीड़ को लेकर दूसरी मंगलवारी पर भी बाबा बासुकीनाथ मंदिर और माता पार्वती मंदिर में अरघा लगाया गया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को कतारबद्ध कांवरियों की भीड़ बासुकीनाथ मंदिर में दिनभर जुटी रही। मंगलवार को बासुकीनाथ मंदिर करीब 2: 20 बजे पूर्वाह्न पर खुला।मंदिर की साफ सफाई के बाद प्रभात कालीन पूजा 2 :48 से…

Read More

जरमुंडी । देवघर बासुकीनाथ मुख्य सड़क मार्ग पर जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीआरसी भवन के समीप मंगलवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक श्रद्धालु के पास से मिले ड्राईविंग लाईसेंस व अन्य कागजात के अनुसार उसकी पहचान बिनोद पासवान (उम्र करीब 35.वर्ष) पिता बलराम पासवान, ग्राम शाहपुर,थाना हरपुर तारापुर, जिला मुंगेर बिहार निवासी के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार एक ही बाईक पर बिनोद व उसके साथ दो अन्य साथी सवार थे। तीनों बासुकीनाथ जलार्पण करने आ रहे थे। इसी क्रम में जरमुंडी बीआरसी के समीप त्रिदेव बस…

Read More

दुमका। झारखण्ड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) के आह्वान पर नौ सूत्री मांगो की पूर्ति को लेकर पूर्व घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल मंंगलवार को नवें दिन भी जारी रही। इससे समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालय यथा जिला सामान्य शाखा, जिला विधि शाखा, जिला राजस्व शाखा, जिला भू-अर्जन कार्यालय, साहाय्य शाखा, जिला  सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला स्थापना शाखा, जिला विकास शाखा, जिला योजना शाखा, जिला आपूर्ति कार्यालय, जिला पंचायत राज कार्यालय, जिला अभिलेखागार,जिला निर्वाचन कार्यालय  एल.आर.डी.सी. का कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, सभी प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालयों में भी काम-काज पूर्णतया ठप रहा। इस हड़ताल का समर्थन विभिन्न विभागीय संगठनों तथा क्षेत्रीय राजनीतिक प्रतिनिधियों…

Read More

दुमका। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी तीन दिवसीय संथाल दौरे पर कल सुबह पाकुड़ और फिर देर शाम दुमका परिसदन पहुंचेंगे। श्री मरांडी बुधवार को संथाल दौरे पर पाकुड़ जिला के विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे । उसके उपरांत सड़क मार्ग से दुमका परिसदन पहुंचेंगे तथा कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा करेंगे। उनका रात्रि विश्राम दुमका परिसदन में होगा। गुरुवार को भाजपा जिला के विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके उपरांत देर शाम दुमका रांची इंटरसिटी ट्रेन से रांची प्रस्थान करेंगे।

Read More