देवघर। सोनारायठाड़ी प्रखंड भाजपा कमेटी के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सोमवार संध्या में जिला अध्यक्ष सचिन रवानी का पुतला जलाया। जिला अध्यक्ष की मनमानी को लेकर कार्यकर्ता भड़क उठे हैं। आरोप है कि जिला अध्यक्ष की मनमानी के कारण संगठन कमजोर होने लगा है। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध झा, संजय पांडेय, कामेश्वर साह,आशीष यादव, रामेश्वर राय, हरेन्द्र राणा, मुकेश रवानी, पप्पु पांडेय, कुंदन पांडेय, हीरालाल राणा, विशाल कुमार आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


