गोड्डा : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को गोड्डा जिला में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बौंसी (बांका, बिहार) पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, पथरगामा, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोड्डा नगर, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बौंसी, बांका, पुलिस निरीक्षक, हंसडीहा, थाना प्रभारी, पथरगामा, गोड्डा (मु०), बसंतराय, पथरगामा, पंजवारा, धोरैया (बांका, बिहार) की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। जहां मुख्य रूप से दोनों राज्यों/जिला के सीमाओं पर गहन चौकसी रखने, संवेदनशील मार्ग जहां चेक पोस्ट चिन्हित किया गया है को सक्रिय करने तथा सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु आवश्यक कार्रवाई पर चर्चा की गई। साथ ही अपराधियों, अवैध परिवहन, संदिग्ध वाहन, गांजा, अवैध शराब, अवैध आर्म्स के विरुद्ध छापामारी की जाए। ताकि इस पर पूर्णता अंकुश लगाया जा सके। वहीं कांडो के फिरार वांछित अभियुक्तिओ की गिरफ्तारी हेतु हर संभव प्रयास किया जाए। जिला के सीमावर्ती क्षेत्र के बीच अवस्थित नदी में सघन पेट्रोलिंग किया जाए। आसूचना संकलन कर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक करवाई किया जाए। आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराए जाने का हर संभव प्रयास किया जाए आदि पर चर्चा की गई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


