देवघर संताल एक्सप्रेस:- देवघर शहर के बंधा मोहल्ला स्थित महामंडलेश्वर रोज मौसी के निजी आवास पर शारदीय नवरात्र के अवसर पर वैष्णवी विधि-विधान के साथ नवदुर्गा पूजन किया जा रहा है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के लिए नौ कलश स्थापित किए गए हैं। पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। नवरात्र के दौरान महामंडलेश्वर रोज मौसी मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं। प्रतिदिन निर्धारित पूजा-विधि के अनुसार माता रानी की पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में मां दुर्गा से सभी के कल्याण की प्रार्थना की जा रही है।
महामंडलेश्वर रोज मौसी ने नगरवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा कायम रहे। नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। माता रानी के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच पूरा माहौल आध्यात्मिक श्रद्धा से ओतप्रोत है।


