गोड्डा : बड़ी काली मंदिर मे आयोजित श्री मद् भागवत पुराण कथा मे कथावाचक गोविंद शरण ने कहा कि धर्म यश कमाने के लिये करना चाहिए, ना की धन कमाने के लिए। कलयुग मे मनुष्यों की आयु 20 से 30 वर्ष तक की होगी। धर्म को आज नहीं तो कल विज्ञान भी मानेगा।कलियुग के अंत मे सभी का व्यवहार समाप्त हो जायेगा, तब भगवान कल्कि का अवतार होगा। सांभल ग्राम मे बिष्णु श्रेष्ठ नामक ब्राह्मण के घर मे भगवान प्रकट होंगे ।
ग्रंथों के अनुसार हमारे यहां वर्ण व्यवस्था है ना की जातीय व्यवस्था है।जातीय व्यवस्था भी कर्म के अनुसार ही हुआ, मगर हमने आज कर्म को छोड़कर स्वयं को जाती मे विभक्त कर लिया है। जबकी स्कंद पुराण स्पष्ट कहती है चार वर्ण ही है, और कर्म के अनुसार कोई भी वर्ण उपर निचे हो सकते। आज भागवत कथा का आनंद लेने के लिए पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा कल्पना देवी यादव उपस्तिथ हुई और महिलाओं के संग कथा का आनंद उठाया और आरती मे भाग लिया। यजमान प्रितम गाडिया और श्वेता गाडिया, कृष्ण टेकरीवाल, मंजू देवी ने विधि विधान से पुजनोत्सव किया। श्री गाडिया ने बताया की आज जन्माष्टमी के अवसर पर देर रात्रि मे महा आरती का आयोजन होगा एवं आज सुबह से खिचड़ी का भोग लगा कर महाप्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम मे समस्त नगर वासियों का सहयोग मिलता है ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


