दुमका । फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत 63 वर्षीय दुमका सेंट्रल जेल के कैदी साधन मुर्मू की मौत सोमवार को हो गई। कैदी की वार्ड में 15 दिनों से इलाज चल रहा था।अस्पताल प्रबंधन की माने तो एक महीने पहले ही कैदी साधन मुर्मू को पाकुड़ से दुमका जेल में शिफ्ट किया गया था। वह पहले से ही बीमार चल रहा था।जेल के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। लेकिन 15 दिन पहले सीने में इंफेक्शन और टीबी की वजह से उसे कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां सोमवार के सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक पाकुड़ जिले के कोटालपोखर का रहने वाला था। डाक्टरों के तीन सदस्यीय टीम ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि बहुत पहले पिता का गांव में किसी से विवाद हुआ था। इस दौरान पिता ने गुस्से में आकर हमला कर दिया। दो दिन तक चले इलाज के बाद उस व्यक्ति की मौत हो गई थी। मामला कोर्ट तक पहुंचा और बाद में पाकुड़ की अदालत ने उसे दोषी पाकर उम्रकैद की सजा सुना दी। अस्पताल के डॉ शशि, गौतम कुमार और अशोक ने शव का पोस्टमार्टम किया. पूरे पोस्टमार्टम की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई. इसके बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया। सेंट्रल जेल के जेलर आर.के. सिंह ने जानकारी दी की कैदी बीमारी की वजह से काफी कमजोर हो गया था। इलाज के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी। मौत की सूचना मिलने पर उसका बेटा और घर के दो सदस्य दुमका पहुंचे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


