नई दिल्ली । वॉट्सऐप एक पॉपुलर सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। अपने नए-नए फीचर अपडेट की वजह से यह इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप काफी पॉपुलर हुआ है। यह हमारे जिंदगी का अहम गिस्सा बन गया है। अभी तक यह फीचर इंस्टाग्राम पर मिलता था लेकिन अब आपके वॉट्सऐप पर भी यह नजर आएगा। हर बार की तरह इस बार भी वॉट्सऐप के फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट वेबबीटाइंफो ने इस फीचर की जानकारी दी है। इस फीचर को वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.24.1.6.4 में देखा गया है। यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी…
Author: Santal Express
भारत के इतिहास में पहली बार हुआ मेगा ब्लॉक नई दिल्ली । गर्मियों के दिनों में कुछ घंटे के लिए बिजली जाए तब आम लोगों का हाल बेहाल हो जाता है। बिजली कंपनियों के टॉल फ्री नंबर पर शिकायतों की बाढ़ आ जाती है। इसके बाद लोग बिजली के आने का इंतजार करते है। कुछ ऐसा ही इंतजार एक दशक पूर्व देश के सात राज्यों के लोग कर रहे थे। दरअसल, साल 2012 में 30 जुलाई की रात को ऐसा पावर कट लगा, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ। इस दिन सात राज्यों में एक साथ बिजली चली गई।…
नई दिल्ली । लाेकसभा सत्र के दाैरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के भाषण की तारीफ से कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी पर भड़क उठी है। वह इस मुद्दे काे जाेर शाेर से उठाने के लिए सक्रिय हाे गयी है। बुधवार काे कांग्रेस ने इस मामले काे लेकर विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का नाेटिस दिया है। आज संसद परिसर में पत्रकाराें से बातचीत में कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उन्हाेंने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। जिसमें उन्होंने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा एक्स पर ट्वीट की गई टिप्पणी के पूरे भाषण…
रांची । झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन बुधवार काे सदन में जल संसाधन मंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि झारखंड में जल्दी ही जल संसाधन आयोग का गठन किया जायेगा। आयोग का गठन हो जाने के बाद राज्य में वृहद जलाशय का रोड मैप सरकार की ओर से तैयार किया जायेगा। वृहद जलाशय से केनाल या पाइप लाइन के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाने का काम सरकार करेगी। योजना के बारे में जानकारी देते हुए चम्पाई सोरेन ने कहा कि हर खेत तक पानी पहुंचाने का काम पाइप लाइन से ही संभव है। साथ ही मंत्री ने…
रांची । झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन बुधवार काे सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर खुलकर निशाना साधा। उन्हाेंने कहा कि जब से मैं जेल से बाहर आया हूं, विपक्षियों को ज्यादा ही कांटा चुभ रहा है। विपक्षियों की बहुत सारी चिंताएं हैं। सीट पर बैठ नहीं पाते हैं। इनकी कुर्सी में कांटा है। झट से खड़े हो जाते हैं। विपक्षियों को भरपूर रूप से संतुष्ट करेंगे। इनका धरना-प्रदर्शन भी देखा, इनकी मंशा भी समझ लिया। सभी सवालों को नोट किया जा रहा है, इसका बिंदुवार जवाब दिया जायेगा। नौकरी से लेकर बाकी सारी इच्छाओं…
पटना । बिहार में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज-लालपट्टी स्थित सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में बुधवार को नर्सरी क्लास में पढ़ रहे सात साल के बच्चे ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को गोली मार दी। प्रार्थना से पहले नर्सरी के छात्र ने तीसरी क्लास में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र मो. आसिफ के बाएं हाथ में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में जख्मी छात्र को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने लालपट्टी गांव स्थित एनएच 327 को…
नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की जातिगत टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मंगलवार काे लाेकसभा सत्र के दाैरान अनुराग ठाकुर की जातिगत टिप्पणी पर बुधवार काे मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बातचीत में कहाकि जाति पूछकर अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी काअपमान किया है। उन्हाेंने कहा कि सदन में इस तरह से कभी ताना नहीं मारा गया था, अब तक संसद में ऐसा नहीं हुआ है। खरगे ने कहा कि संसद में किसी की जाति नहीं पूछी जा रही है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर…
गाजियाबाद, । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत के यात्रियों को बेहतर डिजिटल टिकटिंग अनुभव प्रदान करने के लिए बुधवार को एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी की। इससे यात्री एयरटेल पेमेंट्स बैंक की ओर से जारी नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) से नमो भारत ट्रेनों मे यात्रा कर सकेंगे। साथ ही यात्री इस एनसीएमसी से देशभर में अन्य परिवहन प्रणालियों से भी यात्रा कर सकेंगे। जो निर्बाध और कुशल डिजिटल भुगतान के लिए एनसीएमसी स्वीकार करते हैं। एनसीआरटीसी के प्रवक्ता पुनीत वत्स ने बुधवार को बताया कि एयरटेल पेमेंट्स बैंक द्वारा पेश किए गए एनसीएमसी डेबिट…
नई दिल्ली । पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर के संसद में जाति वाली टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी और विपक्ष के बीच राजनीति तेज हो चली है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के वार पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ. संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि संसद में किसी का नाम नहीं लिया गया, लेकिन विपक्ष के नेता को न जाने क्यों लगता है कि उनकी जाति पूछी गई। बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर वार करते हुए कहा कि वे पत्रकारों की जाति पूछ सकते हैं,…
नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर उनसे जीवन और स्वास्थ्य बीमा योजना के भुगतान पर लगने वाला जीएसटी हटाने का अनुरोध किया है। नितिन गडकरी ने निर्मला सीतारमण को यह पत्र नागपुर मंडल जीवन बीमा निगम कर्मचारी संघ की ओर से प्राप्त ज्ञापन पर लिखा है। अपने पत्र में गडकरी ने लिखा है कि जीवन बीमा और चिकित्सा बीमा प्रीमियम दोनों पर 18 प्रतिशत की जीएसटी दर लगती है। जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी लगाना जीवन की अनिश्चितताओं पर कर लगाने के समान है। उन्होंने कहा कि…

