संताल एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर । नगर निगम कर्मियों का राजव्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी है,27 अगस्त को राजव्यापी अनिश्चित कालीन हड़ताल का पांचवा दिन है। आज मंगलवार को देवघर नगर निगम के अध्यक्ष प्रमंडलीय अध्यक्ष संजय मंडल के नेतृत्व में निगम डिपो परिसर से कर्मचारियों का विशाल रैली निकाली गई। रैली शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए निगम कार्यालय पहुंचकर आमसभा में तब्दील हो गया। इस मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा कि पूरे राज्य में सभी नगर निगम नगर पंचायत नगर परिषद में 5 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रहा है। लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। श्री मंडल ने कहा कि सरकार जब तक मांगों को पूरा नहीं करेगी यह हड़ताल जारी रहेगा। पूरे राज्य के कर्मी इस बार सरकार से आर पार लड़ाई के मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि दैनिक कर्मी जिसका 10 वर्ष हो गया है स्थाई करने का आशा लगा कर बैठा है। और सरकार केवल धोखा देने का काम कर रही है। इस धोखेबाजी,वादा खिलाफी सरकार के विरुद्ध आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर उपरोक्त के अलावा टेक्स दरोगा जय संकर शाह,नीरज राउत,रवि झा,शंकर चक्रवर्ती,संतोष पाण्डेय,प्रभु शंकर फलाहारी, नरेश राम, दिपेन्द्र मिश्रा, सुमन प्रसाद,अजय प्रसाद,प्रकाश झा,दीपक राउत, बिक्रम राम सुपर्य, मनोज गुप्ता,सदाशिव जजवाड़े,स्तन रमानी,लालन यादव,कर्मवीर बर्मा,रोशन राम, बिरजू राम,प्रदीप राम,सुनील राम,संदीप राम, कालो झा, पप्पू धपारा, बीवीसन राम, सूरज दयाल, किसन राम, सुनील महो, रबिंन्द्र वर्मा, बिक्की रमानी,चंद्र किशोर झा,सहित सैकड़ो कर्मी शामिल थे।


