देवघर संताल एक्सप्रेस:- देवघर में श्रावणी मेला का समापन हो चुका है लेकिन नगर निगम सफाई के नाम पर अपना पल्ला झाड़ रही है साथ ही साथ सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक सब्जी मंडी यहां पर नगर निगम स्वच्छता के नाम पर बीमारी बांट रही है जी हां सरकार भले ही स्वच्छता पर विशेष जोर दे रही है। यहां तो सब्जी मंडियों में गंदगी के ढेर लोगों को बीमारियां बांट रहे है। मंडी परिसर में जलभराव से डेंगू के मच्छर पनप रहे हैं, जिससे मंडी में आने वाले किसानों के साथ सब्जी व अनाज खरीदने आने वाले लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।आलम यह है की सब्जी मंडी के प्रवेश के मुहाने पर कचरे का ढेर लगा है राहगीरों को परेशानी हो रही है सब्जी खरीदने वालों को भी साथ ही साथ जो किसान सब्जी बेचने आए हैं उनको भी गंदगी और दुर्गंध से परेशानी हो रही है इस तरह से स्वच्छता के नाम पर खिलवाड़ देवघर में हो रही है तो यह कहा जा सकता है कि देवघर नगर निगम आम व्यक्तियों को स्वच्छ रखने की मुहिम भले ही दे रही हो लेकिन यहां पर सरेआम बीमारियां बनती जा रही है.
एक सब्जी मंडी की कहानी नहीं है शहर के हर एक चौक चौराहों पर जहां पर पहुंच इलाके हैं यही स्थिति है आपको देखने को मिलेगी।






