Author: Santal Express

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह की तरह राष्ट्रीय स्वमसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को जेड प्लस एडवांस सुरक्षा(एएसएल) दी गई है। अब एएसएल के तहत सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति की सुरक्षा से संबंधित जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभागों जैसी स्थानीय एजेंसियों की भागीदारी अनिवार्य है। सूत्रों ने बताया कि इसमें बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे शामिल है। हेलीकॉप्टर यात्रा की अनुमति केवल विशेष रूप से डिजाइन किए गए हेलीकॉप्टरों में दी जाएगी।इसको लेकर हाल ही में गृह मंत्रालय के द्वारा समीक्षा की गई थी, जिसमें पाया गया कि गैर भाजपा दलों के द्वारा शासित…

Read More

नई दिल्ली । इन दिनों मंकी पॉक्स का खतरा पूरी दुनिया में मंडरा रहा है। कई देशों में फैल चुका मंकी पॉक्स को डब्ल्यूएचओ ने सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। इस वायरस का नया स्ट्रेन (क्लैड-1) ज्यादा संक्रामक है और इसकी मृत्यु दर भी ज्यादा है। इस बीमारी से निपटने के लिए भारत ने अपनी स्वदेशी आरटी-पीसीआर परीक्षण किट तैयार की है। इसे केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा अनुमोदित किया है। सीमेंस हेल्थिनियर्स द्वारा आईएमडीएक्स मंकीपॉक्स डिटेक्शन आरटी-पीसीआर परख को सीडीएससीओ से विनिर्माण की मंजूरी मिल गई है। यह मेक इन इंडिया पहल के लिए एक अहम…

Read More

जीरो रिटर्न बिना जुर्माने के अभी भी कर सकते हैं फाइल नई दिल्ली । इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई निकल चुकी है। अब इनकम टैक्स फाइल करने वालों को जुर्माना भरना होगा लेकिन, जीरो रिटर्न यानी शून्य टैक्स देनदारी वाला रिटर्न अब भी बिना किसी जुर्माने के फाइल किया जा सकता है। इसमें आप कोई डिडक्शन क्लेम नहीं कर सकेंगे। आपकी कुल कमाई सीधे बेसिक एग्जेम्पशन लिमिट के अंदर आनी चाहिए। न्यू टैक्स रिजीम में बेसिक एग्जेम्पशन लिमिट सभी के लिए तीन लाख रुपए है। वहीं, ओल्ड टैक्स रिजीम में 60 साल से कम…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) का पूरी दुनिया में डंका बच रहा है, तो वहीं अब लोन सेक्टर में क्रांति लाने आरबीआई देश में यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस यानी यूएलआई लाने का प्लान तैयार कर रहा है। इसके आने के बाद कर्ज लेना आसान हो जाएगा। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी शेयर की और बताया कि ये इससे किसे और कैसे फायदा होगा? आरबीआई ने लोन सेक्टर में काम को आसान और सहज बनाने के उद्देश्य से बीते साल यूएलआई की पायलट परियोजना की शुरुआत की थी और अब…

Read More

कहा-भिंडरावाले ने कभी नहीं की खालिस्तान की मांग नई दिल्ली । फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान हों या फिर फिल्म, कहीं न कहीं विवादों में आ ही जाते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर रिलीज हुआ है,इसको लेकर सिख समुदाय भड़क गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी(एसजीपीसी) ने सिखों के चरित्र और इतिहास को गलत तरीके से पेश करने के आरोप में कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें कहा गया है कि कट्टरपंथी सिख उपदेशक जरनैल सिंह भिंडरावाला और सिख समुदाय के किसी अन्य व्यक्ति ने कभी खालिस्तान की मांग नहीं की है। यह…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस पर बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है, ”जमानत नियम है और जेल अपवाद।’ ये नियम मनी लॉन्ड्रिंग कानून पर भी लागू होगा। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने झारखंड माइनिंग घोटाला मामले के आरोपित और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोगी प्रेम प्रकाश को जमानत देते हुए ये टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जमानत संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मौलिक अधिकार का हिस्सा है। केवल कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करके ही किसी को आजादी से वंचित किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने…

Read More

नई दिल्ली । भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज देश के 22 राज्यों में तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर के बड़े हिस्से में बादल छाए हुए हैं। सुबह कहीं तेज तो कहीं धीमी बरसात हुई है। रात को भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बरसात हुई है। विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज भी दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में भारी वर्षा होने की संभावना है। सौराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों पर आज मध्यम से…

Read More

रांची । असम के मुख्यमंत्री और झारखंड में भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की जासूसी झारखंड सरकार ने कराया है। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि चम्पाई सोरेन की रेकी की जा रही थी। साथ ही झारखंड से दिल्ली तक उनपर दो लोग नजर रख रहे थे। इस दौरान एक महिला के साथ मिलकर कुछ बड़े खेल की भी तैयारी थी। संभवतः हनीट्रैप की कोशिश हो रही थी लेकिन समय रहते दिल्ली पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को सोशल मीडिया…

Read More

रांची । राजधानी रांची के चार जोन को 17 रूट में बांटने के विरोध में दूसरे दिन बुधवार को भी लगभग 10000 से अधिक ऑटो ड्राइवर और 2500 ई-रिक्शा चालक हड़ताल पर रहे। ऑटो और ई रिक्शा के हड़ताल पर चले जाने से लोगों और छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं निजी कंपनियों के टैक्सी, रिक्शा, रैपीडो बाइक और अन्य सार्वजनिक वाहन चालक लोगों से मनमाना भाड़ा वसूलते दिखे गए। हालांकि शहर में एक दो ऑटो और ई रिक्शा लुक छुप के चलाते दिखे। साथ ही ऑटो चालक बाइक, ऑटो और ई रिक्शा से घूम घूम कर…

Read More

नागरिकों की समस्या जानने के लिए रामगढ़ के गांव में राज्यपाल ने रखा कदम रामगढ़ । ग्रामीण क्षेत्रों में दूषित पानी लोगों को बीमार कर रहा है। केंद्र सरकार लोगों को बचाने के लिए हर घर नल से जल योजना चला रही है। आम नागरिक सजग हों और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। यह बातें बुधवार को रामगढ़ जिले के कुजू पूर्वी पंचायत में जन संवाद सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार ने कही। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल सीधे आम लोगों से जुड़े। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुफ्त अनाज योजना, प्रधानमंत्री आवास…

Read More