नाला ( जामताड़ा)–पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी कार्यालय नाला में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक शाह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो सीरकत किए।बैठक में मुख्य रूप से आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर स्थानीय विधायक कर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देश के अंदर हर हाल में समानता लाने का प्रयास करना होगा।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गरीबो का,आदिवासी मूलवासियों का सरकार है।हमारे पूरे विधानसभा के अंदर कितने कार्यकर्ता अपने पार्टी के लिए सक्रिय है वो भी हम देख रहे है।आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मइया योजना से योग्य लाभुकों को हर महीने 1 हज़ार रुपया देने का काम कर रहा है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकार में सभी लोगों को एपीएल बीपीएल एवं अन्य सभी को 50 साल के नीचे के औरतो को साल का 12000 रुपया देने का काम कर रहा है।अभी कोई बहन हटिया भी जाता है तो किसी के पास माँगना नहीं पड़ेगा क्यूंकि उनके खाता में मइया सम्मान योजना का पैसा आया हुआ होगा।लोगों के सुविधा के लिए हेमंत सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की ऋणों को माफ किया जा रहा है।आपलोग देखे होंगे एक बित्तीय बर्ष में एक विधानसभा में 10 हज़ार घर कहीं नहीं हुआ होगा लेकिन ये हेमंत सोरेन के सरकार में ही हो सकता है और हुआ भी है।ग्रामीण बिकास मंत्री इरफान अंसारी ने संयुक्त रूप से ये काम किया इसीलिए में उन्हें असंख्य धन्यवाद देता हूँ।मौके पर रविंद्र नाथ महतो के कार्य से प्रभावित होकर अन्य पार्टी के कार्यकर्ता जगबंधु भट्टाचार्य ने झामुमो पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि वासुदेव हांसदा ,प्रखंड सचिव जयधन हांसदा, बीस सूत्री सदस्य नदिया नंद सिंह, 20 सूत्री सदस्य जनार्दन भंडारी, 20 सूत्री सदस्य भव सिंधु लायक, केंद्रीय समिति सदस्य सलीम जहांगीर, शेख मुश्ताक, शेख आजूरहमान, दयामय घोष,चंडीचरण मंडल,प्राण गोपाल मंडल, राजेश माजी,दिनू दास, बिस्वजीत पाल,प्रदीप कुमार सिंह,परिमल घोष, लालमोहन घोष,दीपक कुमार मंडल,भवसिंधु लायेक,राजू दास , प्रभाकर पाल, विकास घोष, गोपीनाथ माजी, खकन मंडल विजय घोष, संतोष मंडल ,विशेश्वर कविराज, मड़ीराम माजी, जसोदी मुर्मू,सहित सैकड़ों झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


