पटना । बिहार में चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि पॉश इलाके में भी सेंध लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में चोरों ने सुप्रीम कोर्ट के जज अहसानुद्दीन अमानुल्लाह के सूने पड़े आवास में चोरी कर ली। पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित जज साहब का घर खाली था तभी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के जज अहसानुद्दीन अमानुल्लाह का घर बंद था। घर की देखरेख मोहम्मद मुस्तकीम करते हैं। जब चोरी हुई तो घर में कोई मौजूद नहीं था। चोरों ने रात में जज साहब के घर हाथ साफ किया है। फिलहाल, चोरों ने घर से क्या-क्या सामान चुराया है, इसकी पूरी डिटेल सामने नहीं आ पाई है। दरअसल, जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह दिल्ली में रहते हैं। उनके बड़े भाई बिहार के पूर्व गृह सचिव अफजल अमानुल्लाह हैं। अफजल अमानुल्लाह भी दिल्ली में रहते हैं। अमानुल्लाह की पत्नी परवीन अमानुल्लाह बिहार सरकार की पूर्व मंत्री थीं, जिनका इंतकाल हो चुका है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


