Author: Santal Express

मधुपुर : 31 जुलाई को मधुपुर के एक निजी होटल परिसर मे महान गायक स्वर्गीय मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर “पैगाम” द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम “तुम मुझे यूँ भुला न पाओगे…” आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत अस्तानन्द झा, फ़ैयाज़ कैसर, डॉ इशार खान, प्रसाद चटर्जी, मो ताज, राजू सुरभि, मुन्ना आरिफ एवं अनिल राव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया उसके बाद सबों ने बारी बारी मो रफ़ी की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन राजीव चौधरी ने किया स्थानीय गायक कलाकार मिनहाज राही ने रफी के यादगार गीतों, अकेले हैं…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता – मिनहाज राही मधुपुर : रेल खंड के गिरिडीह मधुपुर रेल ट्रैक से पहाड़पुर के समीप पोल संख्या 3/13 मधुपुर गिरिडीह रेल ट्रेक के बीच एक 18 वर्षीय युवती का छद-विछद शव की सूचना मधुपुर आरपीएफ अधिकारी को मिली। सूचना मिलने पर आरपीएफ के एएसआई वी०के पांडे एवं डी०पी० सिंहा जवान के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की । घटनास्थल आउटर सिंगल के बाहर रहने के कारण यह मामला मधुपुर थाना क्षेत्र का है। आरपीएफ ने इसकी सूचना मधुपुर थाना के थाना प्रभारी सतीश कुमार गोराईं को दी सूचना पर सब इंस्पेक्टर रुपेश कुमार, एएसआई सामत…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता – मिनहाज राही मधुपुर : आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह ने आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से रांची कांके स्थिति उनके आवास पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुलाकात की और संथाल परगना के संगठन पर विषेश चर्चा की, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि इस बार आजसू पार्टी भी पूरे दम खम के साथ संथाल परगना में अपनी दावेदारी पेश करते हुए चुनाव लड़ेगी और साथ ही पूरे प्रदेश में एनडीए गठबंधन की सरकार पुनः स्थापित की जाएगी केन्द्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह ने कहा की इस समय हेमंत…

Read More

देवघर। शिक्षण संगठन सहोदया द्वारा आयोजित स्कूली क्विज प्रतियोगिता में तक्षशिला विद्यापीठ की छात्राओं ने प्रथम स्थान पाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। इस संदर्भ में गुरुवार को तक्षशिला विद्यापीठ में कक्षा नवमी की छात्रा सृष्टि शांडिल्या एवं कक्षा दसवीं की छात्रा धृत्ति सिन्हा की उपलब्धि को देखते हुए इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एस.भट्टाचार्य एवं उप प्रबंध निदेशक अशोकानंद झा ने छात्र-छात्राओं के प्रयास की सराहना की। साथ ही कहा कि यह ऐसी सफलता स्कूल परिवार के लिए गौरव का विषय है। शहर की सभी प्रसिद्ध स्कूलों के बीच आयोजित…

Read More

देवघर। मासव्यापी राजकीय श्रावणी मेले, 2024 की शुरूआत से हीं बाबा दरबार में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है परन्तु अब मेला का रंग और भी अधिक चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आज बाबा का जलाभिषेक करने हेतु श्रद्धालु रात से हीं कतारबद्ध हो प्रतिक्षारत दिखें। आज सुबह 04:06 बजे मंदिर का पट खुलने के साथ हीं बोल बम के जयकारा के साथ पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालु कतारबद्ध हो बाबा मंदिर गर्भ गृह में प्रवेश कर अरघा के माध्यम से कामनालिंग पर जलार्पण कर मंगलकामना करते हुए दिखें। बाबा मंदिर में जहाँ कुछ कांवरियों को बाबा बैद्यनाथ…

Read More

एक देशी पिस्टल,04 जिंदा कारतुस बरामद देवघर। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवगंगा के आस-पास क्षेत्र में दुकानदारों से रंगदारी वसूली करने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर नगर थाना में पु०अ०नि० नवीन कुमार ने 5 नामजद सहित दो अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जूनपोखर के श्रवण साह पिता,स्व० किशोरी साह,आशिष मिश्रा,अंकित जोशी,सत्यम राय,नूर खान एवं दो अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। उक्त आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल,04 जिंदा कारतुस,एक सुजुकी कम्पनी का एक स्कूटी जिसका रजिस्ट्रेशन सं०जेएच15 जेड-5106 को जब्त किया है।…

Read More

देवघर। देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लंबा गांव के शुभंकर यादव, पिता बास्की महतो ने जसीडीह थाना में दहेज के लिए पुत्री की हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव के मृतक रीता देवी के ससुर शिवम यादव, सास निपटी देवी,पति राजेश यादव,भैसुर राजेंद्र यादव, मुगल यादव, राजेंद्र यादव की पत्नी एवं मुगल की पत्नी को नामजद आरोपी बनाया गया है।इधर जसीडीह थाना प्रभारी ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कांड दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More

देवघर। गुरुवार को वीर कुंवर सिंह चौक पर भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि राज्य की जनता एंव बेरोजगारों की समस्याओं को विधानसभा में जनता की आवाज बनकर भाजपा के विधायकों के द्वारा उठाए जाने से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारों पर विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर सभागार में बिजली काट दी गई,पानी बंद कर दिया,मार्शल द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। साथ ही आज असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा को पाकुड़ के गोपीनाथपुर जाने के क्रम में क्षेत्र भ्रमण की अनुमति नही देना,…

Read More

देवघर। सूचना भवन के समक्ष झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिला इकाई देवघर द्वारा 11वां दिन गुरुवार को वादा निभाओ स्थायी करो कार्यक्रम के तहत अनिश्चितकालीन हड़ताल में धरने पर बैठे रहे। मिली जानकारी के अनुसार 2 जुलाई को मनरेगा कर्मियों के लिए मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया था। लेकिन सरकार की ओर से वार्ता का पहल नहीं किया गया। जिससे सभी मनरेगा कर्मी क्षुब्ध व आक्रोशित होकर 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। मौके पर जिला उपाध्यक्ष हृदयनारायण सिंह ने कहा कि सरकार मनरेगा कर्मियों के लिए दोहरी नीति अपना रही है।…

Read More

अशोक कुमार   बुधवार को झारखंड विधानसभा के अंदर जो भी घटनाएं घटी ,उससे संसदीय लोकतंत्र की मर्यादा और गरिमा धूमिल हुई है। एनडीए विधायकों को रात दस बजे सदन वेल से मार्शल आउट कराना उतना ही गलत कदम था जितना एनडीए विधायकों द्वारा सदन के बेल में धरना देते हुए वीडियो बनाकर  सोशल मीडिया पर वायरल करना था। सदन के अंदर बिना अध्यक्ष की अनुमति के सदस्यों को मोबाइल तक ले जाना मना है इसके बावजूद पक्ष विपक्ष के सदस्य सदन में मोबाइल ले जाते हैं। सदस्य गण अपने मोबाइल से ही धरना की घटना को वीडियो बनाकर सोशल…

Read More