देवघर संताल एक्सप्रेस:-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवघर की ओर से ए.एस. साइंस कैंपस में सदस्यता अभियान की शुरुआत विधिवत रूप से किया गया। जिसमे विभिन्न छात्र-छात्राओं को अभाविप के बारे में जानकारी देते हुए उनका सदयस्ता किया गया। मौके पर अभाविप देवघर जिला के जिला संयोजक प्रशांत शंकर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो हमेशा छात्रहित, राष्ट्रहित और समाज के लिए कार्य करती है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवराज सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कॉलेज उपाध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एकमात्र छात्र संगठन है जहां विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक भी परिषद में जुड़कर समाज और राष्ट्रहित मैं अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। मौके पर जिला प्रमुख प्रोफेसर डीपी मंडल सर, नगर सह मंत्री शैलेश कुमार चौधरी, ए एस कॉलेज मंत्री सौरभ कुमार, सह मंत्री अर्पित सेठ के अलावा दीपक, राहुल,आकाश,कुंदन,अंकित,अभय, सौम्या केशरी,श्रुति सिंह,अनुराधा सिंह आदि लोग मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


