देवघर संताल एक्सप्रेस:-उपविकास आयुक्त,देवघर नवीन कुमार द्वारा आज विकास भवन स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ट में राज्य सरकार द्वारा देवघर जिला अंतर्गत संचालित महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं की संतोषजनक प्रगति एवंम निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विशेष अनुश्रवण संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में निम्नलिखित एजेंडे पर गहन समीक्षा की गई-
1. झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना
2. अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना
3. अबुआ आवास योजना,
4. मुख्यमंत्री पशुधन योजना
5. बिरसा हरित ग्राम योजना
6. किसान क्रेडिट कार्ड योजना
7. सर्वजन पेंशन योजना
8. सावित्री बाई फुले किशोरी समृधि योजना।
9.बिरसा सिंचाई संबर्धन कूप मिशन योजना,
10.मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना
आदि की गहन समीक्षा करते हुए कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करने हेतु उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक एवंम उचित निर्देश दिया गया।इस समीक्षा बैठक मे विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,जिला कल्याण पदाधिकारी,अग्रणी बैंक प्रबंधक,भारतीय स्टेट बैंक आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


