रांची । स्वर्णरेखा नदी को प्रदूषण मुक्त करने और प्राचीन इक्कीसो महादेव के संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता लानें के उद्देश्य से स्वर्णरेखा उत्थान समिति 18 अगस्त को एक कांवड़ यात्रा का आयोजन कर रही है। यह यात्रा स्वर्णरेखा नदी के उद्गम स्थल नगड़ी स्थित रानीचुआं से निकलकर चुटिया स्थित प्राचीन इक्कीसो महादेव में संपन्न होगी। करीब 25 किलोमीटर की इस कांवड़ यात्रा में 1000 से अधिक कांवड़ियां रानीचुआं से जल उठाकर पैदल इक्कीसो महादेव में आकर नागवंशी कालीन शिवलिंगों में जलाभिषेक करेंगे। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष भी स्वर्णरेखा उत्थान समिति द्वारा कांवर यात्रा का आयोजन किया गया…
Author: Santal Express
गिरिडीह । जिले के सरिया थाना क्षेत्र के परसिया पंचायत के कुम्हार टोला में तालाब नुमा गड्डे में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे आपस में चचेरे भाई थे। जानकारी के अनुसार छोटी पंडित के आठ वर्षीय पुत्र आयुष कुमार और मुकेश कुमार पंडित के छह वर्षीय पुत्र साजन कुमार गुरुवार देर शाम में घर से कुछ ही दुरी में खेल रहे था। खेलते-खेलते दोनों बच्चे तालाब नुमा गड्ढे में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में परिवार वाले दोनों बच्चों को गड्डे से निकालकर बगोदर के सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य…
खूंटी । जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही जोरदार और लगातार बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। तीन दिनों में लगभग दो सौ मिलीमीटर बारिश हुई है। तीन दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। लगातार हो रही बारिश से लोगों को घरों से निकलना दुभर हो गया है। बारिश के कारण बच्चों को स्कूल-कॉलेज जाने में भारी दिक्कत हो रही है। सबसे बड़ी आफत रोज कमाने खाने वालों पर है। दिहाड़ी मजदूरों का कामकाज ठप हो गया है। छोटे-बड़े व्यवसाय करने वालों के साथ ही सड़कों पर ठेला-खोमचा, चाय-पान और सब्जी की…
सरायकेला । जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ईच्छापुर बस्ती में विगत दिनों नदी में नहाने के क्रम में डूबे दो नाबालिगों की मौत के सदमे से बस्ती के लोग अभी उबरे नहीं थे कि एक अन्य नाबालिग ने खुदकुशी कर बस्तीवासियों का दिल दहला दिया है। बताया जाता है कि उसने दोनों दोस्तों की मौत के वियोग में बीते गुरुवार की रात गले में फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि अनिकेत महतो (15) आदित्यपुर स्थित विक्टोरिया स्कूल के नौवीं कक्षा का छात्र था। वह डूबकर मरे नाबालिग आदित्य महतो का जिगरी दोस्त था। मित्र की मौत…
गिरिडीह । जिले में एक अनूठा शिवधाम है जहां लम्बे समय से भक्तों द्वारा मनोवांछित फल के लिए धरना दिये जाने की प्रथा है। गिरिडीह जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर जमुआ अंचल में स्थित महाभारत काल से जूड़ा यह शिव का धाम “झारखंड धाम” के नाम से प्रसिद्ध है। झारखंड धाम कई मायनों में शिव के अन्य धामों से अलग और अनूठा है। इस धाम की विशेषता है कि भक्त नाना प्रकार की मनोकामना के लिए हफ्तों-महीनों तक धरना देते हैं। उन्हें स्वप्न या अन्य स्रोतों से मनोकामना पूर्ति का आभास हो जाने पर बाबा का आभार व्यक्त कर…
रांची । झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के छठे और आखिरी दिन शुक्रवार काे भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर सांकेतिक रूप से बालू बेचकर धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों ने झारखंड में बालू की किल्लत और हेमंत सरकार के मुफ्त में बालू देने की घोषणा पर विरोध जताया। धरने पर विधायकों ने कहा कि जिस तरह पांच लाख नौकरी मिली, अन्य योजनाओं का लाभ मिला उसी प्रकार बालू भी मिलेगा। दूसरी तरफ, सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी भाजपा पर तंज कसा है। भाजपा ने देश बेच दिया, तो बालू क्या चीज : बन्ना गुप्ता मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट में कोलकाता कैश कांड में आरोपित हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार की दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार काे सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने राजीव कुमार को राहत देते हुए अग्रिम जमानत प्रदान कर दी। पूर्व में सीबीआई की विशेष अदालत ने राजीव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोलकाता कैश कांड में राजीव कुमार एवं अमित कुमार अग्रवाल के खिलाफ सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। कैश कांड में सीबीआई की दिल्ली शाखा ने तीन फरवरी को कोलकाता कारोबारी अमित अग्रवाल…
रांची । झारखंड हाई कोर्ट में एक निजी चैनल के मालिक अरूप चटर्जी ने तत्कालीन एसएसपी, डीएसपी समेत कुछ अवैध कोयला के कारोबारियों के खिलाफ केस दर्ज करने को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई शुक्रवार काे हुई। मामले में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट ने राज्य सरकार के अलावा ईडी और सीबीआई से भी जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले में महाधिवक्ता राजीव रंजन की ओर से कोर्ट को बताया गया कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। इसमें बेबुनियाद बातें कही गई है। इस मामले पर याचिकाकर्ता का कहना है कि उन्होंने अपने चैनल पर…
खूंटी । बिरसा कॉलेज, खूंटी के एनएसएस का स्वयंसेवक नवीन किशोर का चयन वर्ष 2024 के स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह, नई दिल्ली के लिए हुआ है। इस संबंध में भारत सरकार से बिरसा कॉलेज को पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमे इस महाविद्यालय के विद्यार्थी के चयन की सूचना दी गई है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ जी किड़ो नवीन किशोर के चयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक लालकिला के मुख्य समारोह में तिरंगे की सलामी देना बहुत बड़ी बात…
खूंटी । पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि खूंटी बाईपास रोड को लेकर कांग्रेस राजनीति कर रही है। जन समस्याओं को लेकर राजनीति करने या जनता को बरगलाने की बजाय जन प्रतिनिधियों को यह चिंता करनी चाहिए कि जनहित के काम को कैसे आगे बढ़ाया जाए। मुंडा ने कहा कि हास्यास्पद बात यह है कि खूंटी बाई पास रोड का शिलान्यास इसी वर्ष 10 मार्च को खूंटी में हुआ। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 2500 करोड़ की लागत से दो सड़कों का शिलान्यास किया था, जिसमें स्थानीय जन प्रतिनिधिगण…

