देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवघर के निजी विद्यालयों का संगठन “प्राइवेट स्कूल सोशल वेलफेयर एसोसिएशन” के द्वारा स्थानीय न्यू ग्रैंड होटल के सभागार में एक आम सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भारी संख्या में देवघर, मधुपुर एवं दुमका के विद्यालयों के निर्देशक और प्राचार्य ने हिस्सा लिया। सम्मलेन की शुरुआत बहुत ही खुशनुमा माहौल में गीत संगीत के साथ किया गया जिस में सुप्रभा शिक्षा स्थली के सचिव प्रेम कुमार सहित अन्य प्राचार्यों ने अपनी छुपी प्रतिभा से लोगों को रुबरु कराया।सभा को सम्बोधित करते हुए देवघर संत फ्रांसिस के प्राचार्य फादर अब्राहम ने संगठन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए संगठन के महत्व को बताया। जसीडीह संत फ्रांसिस की प्राचार्य सिस्टर बेट्सी ने विपरीत परिस्थितियों में संगठन के द्वारा किये गए कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया की यह संगठन सभी विद्यालयों के लिए वरदान स्वरुप है। सहोदया के अध्यक्ष राम सेवक गुंजन ने आज के सामाजिक माहौल में सभी विद्यालय चाहे वो मान्यता प्राप्त हों या न हों उन्हें ऐसे ही जागरूक संगठन की जरुरत है, इस पर बल दिया। सुनीता सिंह ने संगठन को समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ट होने की बात कही वहीं पुष्प सिंह ने संगठन के द्वारा ऐसे खुशनुमा माहौल में कार्यक्रम करने की प्रशंशा की और कहा की सबों को इसी तरह मिलते रहना चाहिए । मनीष कुमार और इशांत कुमार ने भी अपने संगीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। परम विद्या के प्राचार्य ने अपने सम्बोधन में संगठन के कार्यों की सराहना की।
संगठन के अध्यक्ष सह सुप्रभा शिक्षा स्थली के निदेशक प्रेम कुमार ने बताया की यह सम्मलेन शहर के सभी शिक्षाविदों का एक मंच पर आ कर अपने अपने अनुभव को साझा करना एवं उनसे एक दूसरे को लाभान्वित करने का जरिया है।
उन्होंने बताया की शहर में शिक्षा के क्षेत्र में निजी विद्यालय बहोत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सरकार के साथ कदम से कदम मिला कर देश के शिक्षा निति के कार्यान्वित करने में अग्रसर रहते हैं। ऐसे में सभी विद्यालय संचालकों का इस मंच पर एक दूसरे को सहयोग करने की यह एक सार्थक पहल है। इस सम्मलेन में सभी विद्यालयों ने आपसी प्रतिस्पर्धा से ऊपर उठकर शहर के शैक्षणिक माहौल को उच्स्तरीय बनाने की कोशिश पर विचार विमर्श किया। सम्मलेन में सबों ने बारी बारी से अपनी बात रखी। वहीं मैत्रेया स्कूल के निदेशक एस डी मिश्रा ने कोलकाता के घटना पर शोक व्यक्त करते हुए विद्यालयों को अपनी जिम्मेवारी का एहसास दिलाया। संगठन के उपध्यक्ष अभिषेक आनंद ने बताया की संगठन का प्रमुख लक्ष्य विद्यालयों के हित की रक्षा करना एवं विद्यालयों के बीच समन्वय स्थापित करना है.जिससे कि बच्चे चाहे जिस भी विद्यालय के हों उन्हें अच्छी शिक्षा मिल सके। साथ ही साथ आपसी समन्वय से विद्यालयों के बिच एक खुशनुमा माहौल बना रहे। इस सम्मलेन में संत फ्रांसिस देवघर एवं जसीडीह, डी ए वी सहित देवघर, मधुपुर से लगभग 70 विद्यालयों के निर्देशकों ने भाग लिया।संगठन के कोषाध्यक्ष सह संत कोलम्बास स्कूल के वैभव शंकर ने बताया कि यह संगठन इसी प्रकार विद्यालय के संचालकों के प्रति अपनी जिम्मेवारी प्रमुखता से निभाता रहेगा और इसका सीधा असर यह होगा की विद्यालय का सञ्चालन बेहतर तरीके से होगा जिससे सीधा फायदा समाज के बच्चों को पहुंचेगा। शहर के शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाना भी संगठन का प्रमुख लक्ष्यों में से एक है।






