रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून; पानी गए न उबरे, मोती मानस चून’

पदाधिकारी ने जल्द समाधान होने की कही बात
एस. के. झा. ‘सुमन’
दुमका। ‘रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून; पानी गए न उबरे, मोती मानस चून’, दुमका में पिछले चार दिनों से लोग पानी की भारी कीमत से इसलिए जूझ रहे हैं क्योंकि दो संवेदकों के बीच में फंसा यह मामला सुलझ नहीं पा रहा है। और लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के अभाव में लोगों का स्नान और दूसरे बात कामों की बात तो छोड़िए पानी का पानी तक लोगों को मयस्सर नहीं हो रहा है।
दुमका में पिछले 4 दिनों से जल संकट की स्थिति इसलिए बनी हुई है क्योंकि पूरे दुमका में जलापूर्ति करने के लिए मयूराक्षी का जल संग्रह दुमका शहर से 4 किलोमीटर दूर कुरुवा में किया जाता है फिर यहां से पंप के द्वारा शहर में मौजूद जल मिनारों को भेजा जाता है । जिससे दुमका शहर के सभी लोगों को पानी मिलता है लेकिन कुरूवा डब्लू टी पी के ट्रांसफॉर्मर में 33 केबी से लेकर 440 केबी, 1000 केबी ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से दुमका शहर में पेयजलापूर्ति पूरी तरह ठप है। गौरतलब है कि पेयजल संकट से शहरवासीयों के साथ-साथ, रेलवे, जेल एवं मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
———————————————–
क्या कहते हैं नगरवासी
शहरी जलापूर्ति से पानी घर तक नहीं पहुंचने से पूरे परिवार में संकट गहरा गया है। घर में पानी पीना मुश्किल हो गया है। खाना कैसे बनेगा समझ में नहीं आ रहा। बच्चे बिना स्नान किया स्कूल गए हैं ।स्थिति भयावह हो गई है। बरसात का समय है। बीमारी फैलने का डर है। डेंगू और मलेरिया हो जाने की संभावना है। इसके बावजूद प्रशासन मौनी बाबा बने हुए हैं।
मधुर सिंह, अधिवक्ता सह वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता,दुमका।
—————
विगत तीन दिनों से पानी नहीं रहने से शहरी जलापूर्ति पर रह रहे हम लोग जैसे परिवार बूंद बूंद को तरस रहे हैं। नगर पालिका के उदासीन रवैया से शहरवासी परेशान है।
संतोष चौधरी,टैक्स प्रैक्टिशनर,दुमका।
——————-
तीन दिन से पानी नहीं आने पर कोर्ट आने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा । पानी पीने और दैनिक जरूरत के लिए अन्य जगहों से व्यवस्था करनी पड़ी है। नगर परिषद को संवेदनशील होना चाहिए। समस्या यह बहुत बड़ी है।
सुधीर कुमार, अधिवक्ता, दुमका।
—————
पानी के बिना जीवन दुभर हो गया है। हमारे 21 22 वार्ड नंबर पर सब टोटी पानी का इंतजार कर रहा है। हम लोग शहरी जलापूर्ति पर ही निर्भर हैं। पानी पिए कैसे समझ में नहीं आ रहा सरकार को जल जल संकट का समाधान तुरंत करनी चाहिए।
मोहम्मद अनीस, दुमका नगरवासी।
————————————————-
क्या कहते हैं संवेदक
कुरूवा डब्लू टी पी ट्रांसफॉर्मर पहाड़ के नीचे रहने से टेक्निकल समस्याएं आती रहती हैं इस बार ज्यादा गहरा गया है। ऐसे में यहां वैकल्पिक व्यवस्था रखनी चाहिए थी जो नहीं है। ग़ौरतलब है कि ट्रांसफार्मर सप्लाई संवेदक धनबाद का है। वे दुमका जलापूर्ति के लिए ना तो एक स्टैंड बाय में ट्रांसफार्मर छोड़ा है और नहीं दूसरा ट्रांसफार्मर लेकर आया है। लेकिन दुमका नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा ज्यादा दबाव बनाए जाने के कारण जमशेदपुर से ट्रांसफार्मर देर रात तक दुमका पहुंच जाने की संभावना है । इसके बाद जल्द ही सारे शहर में जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
अशोक कुमार, शहरी जलापूर्ति,संवेदक, दुमका।
————————————————-
क्या कहते हैं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी
दुमका शहरी जलापूर्ति के कुरुवा डब्ल्यूटीपी के ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से पूरे शहर में जल सुविधा बाधित है। पुराने ट्रांसफार्मर को ठीक करने का कई बार प्रयास किया गया। वह कुछ मिनट में ट्रिप हो जा रहा था। इसलिए विशेष व्यवस्था के तहत नया ट्रांसफार्मर जमशेदपुर से मंगवाया जा रहा है। उम्मीद है शाम तक ट्रांसफार्मर दुमका पहुंच जाएगा। शुक्रवार तक शहर को सुचारू रूप से पानी मुहैया हो जाने की संभावना है। प्रत्येक वर्ष शहरी जलापूर्ति के लिए टेंडर होना चाहिए 3 वर्षों के बाद भी नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि तकनीकी समस्या की वजह से टेंडर नहीं हो पाई थी इसे कुछ महीनों के बाद टेंडर की प्रक्रिया चालू कर दी जाएगी।
शीतांषु खालको, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, दुमका।





