देवघर संताल एक्सप्रेस:-राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पे स्थानीय इंडोर स्टेडियम में देवघर जिला ओलंपिक संघ के द्वारा खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे जिला स्तर पे मेडलिस्ट या जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पे अपनी सहभागिता निभाई है उनको सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।सबसे पहले स्व मेजर ध्यानचंद चंद्र के फोटो पे पुष्पांजलि किया गया।अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने खेल दिवस पे स्व मेजर ध्यान चंद के उपलब्धियों के बारे बताते हुए कहा की क्यों उनके जन्मदिन में खेल दिवस मनाया जाता है।जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि खेल संबंधित आ रही समस्या को जल्द ही दूर किया जाएगा।कुमैथा का स्विमिंग पूल, ट्रैक सब जल्द हीं चालू हो जाएगा।उसके उपरान्त देवघर जिला स्कूल ओलंपिक सीजन 3 का मस्कट का अनावरण ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े,सचिव श्री मति चंदना झा ,डीएसए सचिव आशीष झा, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा,बीरेंद्र सिंह ,संजय मालवीय,आजाद पाठक,कृष्णकुमार बर्नवाल, मधुरंजन मालवीय के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।स्कूल ओलंपिक संघ के सचिव आशीष झा ने बताया इस बार देवघर स्कूल ओलंपिक सीजन 3 में 2000 बच्चों के भाग लेने का लक्ष्य है पिछले बार 1500 बच्चों ने भाग लिया था।उसके बाद ताइक्वांडो और शारदा योगा डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा अदभुत कला का प्रदर्शन किया।ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े द्वारा योगा डांस एकेडमी के बच्चों को जो लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा पूरे झारखंड सहित राष्टीय स्तर पे भी मनवा रहे उनके प्रक्षिषण में आ रहे दिक्कत को समझते हुए 51000 rs योगा मैट देने का घोषणा किया।
उसके बाद सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनके कोच को भी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।उद्घोषक के भूमिका राकेश राय ने निभाई।इस दौरान खेल संघ से दीपक कुमार,पंकज भलोटिया,आलोक कुमार,गणेश श्रींगारी,सुधाकर चौधरी,प्रीतम भारद्वाज,मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


