संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ । आमड़ापडा थाना क्षेत्र के पांचूवाड़ा चाकू कांड मुख्य हत्यारोपी को पकड़ने में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। इस संबंध में गुरुवार को प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि मंगलवार को आलूबेड़ा-अमड़ापाड़ा कोयला परिवहन सड़क के पचुवाड़ा मोड़ के समीप मानव आहार भोजनालय के संचालक प्रमोद कुमार 30 गोपीकंदर दुमका क्षेत्र के कुश्चिरा निवासी की दिनदहाड़े 1:00 बजे बीते मंगलवार को चाकू मारकर जयराम तुरी उर्फ( बोरा )28 रंगा टोला थाना पाचूवाड्रा जिला पाकुड़ द्वारा हत्या कर दी गई थी । इस संबंध में अमरपारा थाना कांड संख्या 46 दिनांक 28/8/2024 भारतीय न्याय संहिता धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुजरिम के फरार होने की दशा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेशपुर के नेतृत्व में एक एस आई टी टीम का गठन किया गया था। बुधवार की रात में छापामारी कर तुरी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि जयराम द्वारा हत्या करने के दो कारण थे। उन्होंने बताया कि जयराम तूरी बाहर काम करता था और प्रमोद भगत के मोबाइल पर पैसा भेजता था की उसकी पत्नी को पैसा दे दिया करें। इधर जयराम तुरी को प्रमोद और अपनी पत्नी के साथ प्रेम संबंध होने की संदेह उत्पन्न हो गई। उसने अपनी पत्नी से झगड़ा करते हुए सीधे प्रमोद की दुकान में गया और चावल मांगने के बहाने शंका में उसने प्रमोद कुमार को चाकू मार दिया। इधर प्रमोद ने भी अपने बकाया रकम की मांग की थी। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर जय राम तुरी पहाड़ पर जाकर छुप गया। किंतु वह जैसे ही रात में घर लौटा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त चाकू तुरी बड़े भाई उपलब्ध कराया था। जिसकी अनुसंधान की जारी है।हत्या में प्रयुक्त चाकू खून से सना कॉटन का कपड़ा, मृतक का पहना हुआ कपड़ा, खून लगा गंजी, मृतक के होटल में रखा डायरी पुलिस बरामद किया है। छापामारी दल में मुख्य रूप से अनिल कुमार गुप्ता पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमरपारा ,मृत्युंजय कुमार सिंह चांद किस्कू,अजय कुमार महतो, अरविंद कुमार मंडल, विकास वृज्या, सुनील पहाड़िया ओमप्रकाश डेहरी लूथरा सोरेन, संजीव टुडू शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


