देवघर संताल एक्सप्रेस:-पर्यटन कला, संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस, 2024 अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त नवीन कुमार द्वारा मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आगे उप विकास आयुक्त ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और बेहतर भविष्य को लेकर सभी को शुभकामनाएं दी। वहीं प्रतियोगिता के दौरान कई बच्चे एवं बच्चियों द्वारा एथलिटिक्स,योगा, रस्सा-कस्सी, बैडमिंटन,कबड्डी आदि प्रतियोगिता में भाग लिया गया।इसके अलावे उप विकास आयुक्त नवीन कुमार ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में खेलों का बड़ा महत्व होता है। मनुष्य के स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमन समय मे खेल एक बेहतर विकल्प के रूप में युवाओं के सामने उपलब्ध है जो कई बेहतर अवसर भी प्रदान करता है। दुनियाभर में अलग-अलग तारीख को खेल दिवस मनाया जाता है। भारत में हर साल हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर नेशनल स्पोर्ट्स डे (राष्ट्रीय खेल दिवस) मनाया जाता है। आगे उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियो को खेल भावना के साथ-साथ अनुशासित तरीके से खेलते हुए एक उदाहरण पेश करने की बात कही। साथ ही उप विकास आयुक्त ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खिलाड़ियों को अपने खेल में बेहतर प्रर्दशन करने को लेकर बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों से कहा कि खेल गतिविधियों से बच्चे एक दूसरे का सम्मान करना सीखते हैं एवं शारीरिक व मानसिक तौर पर भी मजबूत बनते हैं। आज शिक्षा के साथ-साथ खेलों का महत्व भी बढ़ा है तथा खेलों के माध्यम से भी बच्चे अपना बेहतरीन भविष्य बना रहे हैं। उन्होंने छात्राओं से खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने तथा खेलों के माध्यम से अपने क्षेत्र, जिला, प्रदेश व देश का नाम रौशन करने की बात कही।
आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न खेलों के पदक विजेता निम्न प्रकार हैः-
ताईक्वांडो’’बालक वर्ग
अंडर 20 केजी
अशोक कुमार – स्वर्ण
आदित्य कुमार – रजत
रघु कुमार – काश्य
अंडर 25 केजी
तेजस कुमार – स्वर्ण
सुशांत कुमार- रजत
आयुष्मान कुमार – काश्य
अंडर 30 केजी
अमन कुमार – स्वर्ण
सचिन कुमार- रजत
शिवम् कुमार – काश्य
अंडर 35 केजी
अभिषेक जॉब – स्वर्ण
सत्यम कुमार – रजत
सौरभ कुमार – कष्य
अंडर -40 केजी
ऋषब देव -स्वर्ण
अमन कुमार- रजत
भारत कुमार-कष्य
अंडर 45 केजी
राहुल कुमार -सवर्ण
आरव कुमार – रजत
सुजल कुमार – काश्य
अंडर 50 केजी
जैवीर कुमार – सवर्ण
पीयूष चौधरी – रजत
नमन कुमार -काश्य
अंडर -55 केजी
सौरभ पांडेय- स्वर्ण
अभिक कश्यप -रजत
अभिषेक कुमार-काष्य
अंडर 60 केजी
अभिनाश कुमार -स्वर्ण
सुभम् कुमार – रजत
सप्ताज -काश्य
अंडर 60 केजी
प्रीस कुमार -स्वर्ण
सिंध कुमार – रजत
सानुदेव -कष्य
ताईक्वांडो परिणाम बालिका
अंडर 20 केजी
मिष्टी कुमारी -सवर्ण
माही कुमारी – रजत
अंडर 25 केजी
सुलोचना कुमारी -स्वर्ण
अनन्या -रजत
अंडर 30 केजी
रिया कुमारी – सवर्ण
रूबी कुमारी -रजत
अंडर-35 केजी
राजनंदनी कुमारी -सवर्ण
ज्योति कुमारी -रजत
अंडर-40 केजी
नंदनी कुमारी -सवर्ण
श्रृष्टि कुमारी – रजत
अंडर 25 केजी
इशिका टुडू-स्वर्ण
आश्विन -रजत
अंडर 50 केजी
अदिति किरण-स्वर्ण
एभव 50 केजी
सिमरन कुमारी -स्वर्ण
कबड्डी बालक परिणाम
विजेता -देवघर
उप विजेता -मधुपुर
कबड्डी बालिका परिणाम
विजेता-देवघर
उप विजेता-माउंट लिटेरा जी विद्यालय
परिणाम बैडमिण्टन बालक
अंडर 13 सिंगल्स बालक
अतिक्ष गुप्ता (विनर)
अर्ष राज (रनर)
अंडर 13 डबल्स बालक
अतिक्ष गुप्ता, अर्ष राज (विनर)
अरव, प्रत्यूष कुमार(रनर)
अंडर 13 सिंगल्स बालिका
आरोही सिन्हा (विनर)
आन्या (रनर)
अंडर 15 सिंगल्स बालक
अभिषेक कुमार(विनर)
अंकित कश्यप (रनर)
अंडर 15 डबल्स बालक
श्रेयास, श्रेयांश (विनर)
यश, अंकित(रनर)
अंडर 15 सिंगल्स बालिका
लाडली रोज (विनर)
सृष्टि सुमन (रनर)
अंडर 15 डबल्स बालिका
प्राची, नेहा (विनर)
सृष्टि, लाडली (रनर)
अंडर 19 सिंगल्स बालक
अभिषेक कुमार (विनर)
यश चौरसिया (रनर)
अंडर 19 डबल्स बालक
अंकित, अभिषेक (विनर)
श्रेयास, श्रेयास (रनर)
अंडर 19 सिंगल्स बालिका
निवेदिता (विनर )
नेहा (रनर)
अंडर 19 डबल्स बालिका
अंजलि, निवेदिता (विनर)
लाडली रोज, सृष्टि सुमन (रनर)
ऑफिसियल कबड्डी
आलोक कुमार
रंजित सिंह
मोनू कुमार
चंदन राहुल
रोहित मिश्रा
कौशल सिंह
ऑफिसियल ताईक्वानडो
आशुतोष राय
प्रिया घोष
राकेश पांडेय
रितेश कुमार राय
मैरीराज मण्डल
ऑफिसियल बैडमिंटन
राज कुमार सिंह
राहुल कुमार
सौरभ कुमार
यशराज गुप्ता.इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला भू अर्जन पदाधिकारी विभूति मंडल, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, आशीष झा सचिव जिला खेल प्राधिकरण देवघर, नवीन शर्मा कोषाध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ देवघर, साथ ही देवघर जिला में संचालित विभिन्न खेलों के आवासीय एवं डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक संजय चौधरी, रश पाल सिंह, रुपेश सिंह, नीतेश पंडित, आलोक कुमार, राहुल राय, दीपक कुमार व संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


