देवघर। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्य समिति की बैठक जसीडीह के इंक्लूसिव गार्डन जिला अध्यक्ष सचिन रामानी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री केंद्रीय कृषि मंत्री झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर अतिथियों का जिला अध्यक्ष सचिन रवानी एवं सभी मंडल अध्यक्षों ने अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष सचिन रमानी ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का भाषण देकर स्वागत किया। इस बैठक में मंचासीन अतिथियों में झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान,सचेतक विधायक वीरंची नारायण,देवघर विधानसभा विधायक नारायण दास, सारठ विधायक रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री राज पलिवार,प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद साय, जिला प्रभारी सत्येंद्र सिंह,पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद,सुनील सोरेन,जयप्रकाश नारायण सिंह,पूर्व विधायक बालेश्वर दास, दुमका जिला प्रभारी संजीव जजवाडे, जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय,अधीर चंद्र भैया मंच पर उपस्थित थे। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज एक कार्य समिति की बैठक बहुत कामकाजी बैठक है, जिला के बाद सभी मंडलों में यह बैठक होगी मंडल के बाद सभी मोर्चा के जिला अध्यक्षों को अपने जिला में और मंडलों में और मोर्चा कार्य समिति बैठक को करना है। विधानसभा चुनाव बहुत नजदीक आ गया है किस प्रकार झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के सरकार बने एक-एक कार्यकर्ता को अपनी-अपने क्षेत्र में जाकर कार्य करें पार्टी हमारी कैसे मजबूत हो उसे पर कार्य करें अपना बूथ सबसे मजबूत ध्यान रखना है, झारखंड में जब से यह सरकार बनी है वह आपसे कुछ छुपा नहीं है आप सभी मिलकर इस बार झारखंड से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने आगे बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बनाना है ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी में जोड़ पार्टी के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा मंडल अध्यक्ष के साथ-साथ सभी मोर्चा के अध्यक्षों को बैठक करना है झारखंड में जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तब से झारखंड में कोई सुरक्षित नहीं है,हत्या बलात्कार घोटाले यह सब में बढ़ोतरी हुई है। यह सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है आप सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत और लगन के साथ अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करें इस सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेकना। बैठक में रीता चौरसिया, गौरी शंकर शर्मा,विशाखा सिंह, कन्हैया झा, चंद्रशेखर खवाड़े, प्रज्ञा झा, रवि तिवारी, सचिन सुल्तानिया, विनय चंद्रवंशी, विजया सिंह, सुलोचना देवी, राजीव सिंह, उमाशंकर प्रजापति,पप्पू यादव, बलराम पोद्दार,भूषण सोनी,अमृत मिश्रा, गोपी बर्मन,धनंजय तिवारी, जूनियर बाबूलाल मरांडी,अमनदीप गोलू मंडल, नगर अध्यक्ष धनंजय खवाड़े,संजय राय, विभूति झा,मिथिलेश सिन्हा,राजेश मंडल, ईश्वर राय,जयप्रकाश सिंह, गौतम राय, मनोज मंडल, रवि रामानी,महेंद्र भोक्ता,मनोहर चौधरी,दिलीप यादव,परमेश्वर मंडल,अमोद सिंह,शेखर सिंह, देबू पोद्दार,अशोक हजारी, त्रिवेणी मंडल, पिंटू हालदार, कामदेव यादव,मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ सुमन,रूपा केसरी,आशीष दुबे,संतोष मुर्मू,विश्वनाथ रवानी,दशरथ कुमार दास, नवल राय,मुकेश पाठक,राजन सिंह, ललन दुबे, विपिन देव, अवध भैया, प्रभात सिंह, सागर झा,निशा सिंह,अलका सोनी, कुसुम सिंह, पंकज सिंह,अनिल कॉल,रमेश राय,प्रमोद राय,संतोष सिंह,सुमित्रा मुर्मू एवं भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


