नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए अदालतों में “स्थगन की संस्कृति” को बदलने के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे गरीब लोगों को अकल्पनीय कष्ट होता है। इस स्थिति को बदलने के हर संभव उपाय किए जाने चाहिए। राष्ट्रपति मुर्मू ने नई दिल्ली में भारत मंडपम में आयाेजित दाे दिवसीय राष्ट्रीय जिला न्यायपालिका सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि गांव का गरीब आदमी न्याय प्रक्रिया में भाग लेने से डरता है और चुपचाप अन्याय सहता रहता है। उसे लगता…
Author: Santal Express
कोडरमा । पुलिस ने कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघीटांड के स्पाइसी होटल में छापेमारी की और देह व्यापार के आरोप में 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को रविवार को कोडरमा जेल भेज दिया गया। सभी आरोपित बिहार के नवादा के निवासी बताये जा रहे हैं। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघीटांड स्थित स्पाइसी हाउस होटल देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर बीती रात कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने छापेमारी कर संदिग्ध हालात में चार युवती, एक महिला, होटल…
गुमला । जिले के बसिया थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कोनबीर स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से 25 लाख रुपये की चोरी कर ली गई। एसपी के आदेश पर बसिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाजिर अख्तर के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। साथ ही तकनीकी शाखा, फिंगर प्रिंट ब्यूरो एवं डॉग स्कवायडटीम को भी वारदात के खुलासे के लिए लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने पहले बसिया निवासी संजय चौधरी के मालवाहक ट्रक की चोरी की। इसके बाद उसी ट्रक को कोनबीर स्थित एसबीआई बैंक के समीप लगाकर एटीएम से पैसे की…
रांची । राज्य के उत्पाद मंत्री बैजनाथ राम ने कहा कि बाबूलाल मरांडी आखिर महिलाओं से शराब क्यों बिकवाना चाहते हैं? वर्तमान में सिर्फ सुझाव मांगे गए हैं और नई शराब नीति पर अभी तक कोई चर्चा भी नहीं हुई है। यह समय सुझाव देने का नहीं, बल्कि सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर काम करने का है। दरअसल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार काे मख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर नई शराब नीति के लिए सुझाव दिया है। इसपर राज्य के उत्पाद मंत्री बैजनाथ राम ने जवाब देते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी ने…
बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर दिया सुझाव रांची। झारखंड में नई शराब नीति लागू करने को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सुझाव दिया। उन्होंने पत्र में कहा कि झारखंड की सामाजिक संरचना में हजारों गरीब, दलित और आदिवासी महिलाएं हैं, जो सड़क किनारे हड़िया, दारू बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। आप भी उसी समाज से आते हैं। इसलिए आप खुद भी आदिवासी महिलाओं की स्थिति से अवगत होंगे। बाबूलाल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जिस प्रकार केंद्र सरकार पेट्रोल पंप…
राज्य और राजनीति संदर्भ : चंपाई और लोबिन का भाजपाई होना चंदन मिश्र झारखंड में विधानसभा चुनाव अभी दो महीने दूर है, लेकिन नेताओं का पाला बदल शुरू हो चुका है। लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा, दल बदल होना लाजिमी है। झारखंड में ताजा तरीन दल-बदल सामान्य और छोटी राजनीतिक घटना नहीं है। झारखंड मुक्ति मोर्चा से उसके बड़े नेताओं का पार्टी छोड़ना और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का मतलब झामुमो के लिए बड़ा सियासी नुकसान बताया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन चार दशक से झामुमो के साथ रहे। कोल्हान क्षेत्र…
नई दिल्ली । रिटायरमेंट के बाद भी आपको हर महिने रकम मिलती रहे इसके लिए पोस्ट ऑफिस एक ऐसी योजना है जिसमें आप एकमुश्त निवेश करके हर महीने कमाई कर सकते हैं। एक सरकारी स्कीम है, जो छोटी बचत योजना के तहत संचालित होती है। रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए यह योजना काफी लोकप्रिय मानी जाती है। पोस्ट ऑफिस की शानदार योजना सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (एससीएसएस) है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह योजना पांच साल तक हर महीने करीब 20 हजार रुपये दे सकती है। सरकार इस योजना के तहत 8.2 प्रतिशत का ब्याज भी मिलता है। एससीएसएस योजना के…
जमशेदपुर । मुंबई के कारोबारी मेहुल प्रवीण शाह को हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण और 50 लाख ऐंठ लिए। आरोपी महिला श्वेता पहले शाह के यहां काम करती थी। उसने उन्हे ट्रेप में फंसाया और कुछ अश्लील तस्वीरें ले लीं। इसके बाद वो लगातार ब्लैक मेल कर पैसे ऐंठते रही। इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने अपने पति के साथ मिलकर ब्यापारी के अपहरण की साजिश रचकर उसका अपहरण किया और एकमुश्त 50 लाख ऐंठ लिए। जानकारी के मुताबिक श्वेता ने कारोबारी को फांसकर रांची बुलवाया, वहां साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद कुछ…
रांची । झारखंड में उत्पाद (आबकारी) सिपाही भर्ती प्रक्रिया युवाओं के लिए जान की दुश्मन बन गई है। राज्य के विभिन्न केंद्रों पर चल रही दौड़ के क्रम में दो दिनों के भीतर छह अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है, जबकि एक सप्ताह के भीतर ऐसे आठ लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं। राज्य में इस नियुक्ति के लिए 22 अगस्त से चल रही शारीरिक जांच परीक्षा में 105 से अधिक अभ्यर्थी बेहोश होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं, जिनमें दर्जनों लोग अभी भी जगह-जगह इलाजरत हैं। दौड़ के समय सबसे ज्यादा अभ्यर्थियों की मौत व बेहोशी के मामले…
पटना । बिहार की सत्ता में काबिज जनता दल युनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की तरफ से दूसरे नेता को यह जिम्मेदारी दी गई है। केसी त्यागी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद को इस्तीफा दिया है। जदयू के महासचिव आफाक अहमद खान ने पत्र जारी कर इसकी सूचना देते हुए बताया है कि पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर उनकी जगह दूसरे नेता को यह जिम्मेदारी दी गई है। जदयू की तरफ से जारी…



