देवघर। जेएसएससी द्वारा आयोजित उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ में अभ्यर्थियों की मौत को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा देवघर जिला के द्वारा रविवार को वीर कुंवर सिंह चौक से मशाल जुलूस आक्रोश मार्च निकाला गया है। इस मार्च में भाजयुमो के युवाओं द्वारा सिपाही बहाली दौड़ में कुव्यवस्था व अनदेखी में हुई छात्रों की मौत को लेकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ मार्च किया गया। मशाल जुलूस में जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया ने कहा कि सरकार उत्पाद विभाग में भर्ती के नाम पर उत्पात मचा रखी है। अब तक लगभग दर्जन भर मौत की जिम्मेदार हेमंत सरकार ये…
Author: Santal Express
देवघर संताल एक्सप्रेस:-दुर्गा पूजा जनसेवा समिति के तत्वधान में अपर बिलासी पूजा समिति का कार्यालय का उद्घाटन समिति के मुख्य संरक्षक डॉ सुनील खवाड़े के हाथो किया गया.उद्घाटन के पूर्व समिति के बच्चियों ने स्वागत के लिए रंगोली बनाया गया.वही सीनियर सदस्य अमियांशू द्वारा (बॉबी) ने माला पहनकर और शेष नाथ झा के द्वारा चुनरी उड़ा कर स्वागत किया गया.उद्घाटन के बाद डॉ सुनील खवाड़े ने बताया कि समिति का इस बार 53वॉ वर्ष है,कोविड के चलते समिति 50 वॉ नही मनाया था पिछले वर्ष शानदार पंडाल और लाइट बना था पर समिति के सदस्यों को संतोष नही हुआ इसलिए…
भाजपा के घोषणा पत्र सुझाव अभियान के तहत छात्रों से बाबूलाल मरांडी ने किया सीधा संवाद आधुनिक सुविधाओं से संचालित होगी लाइब्रेरी व छात्रावास दुमका ब्यूरो दुमका । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को दुमका के कन्वेंशन सेंटर में संथाल परगना के सभी महाविद्यालय के छात्रावास से आए छात्र-छात्राओं के साथ भाजपा के घोषणा पत्र सुझाव अभियान के तहत सीधा संवाद किए। —————————————————– जनता से पूछकर भाजपा कर रही है घोषणा पत्र बनाने की तैयारी भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव संकल्प घोषणापत्र के लिए युवाओं के विचार और सुझाव प्राप्त किया। संताल परगना के सभी छात्रावास के…
जामा। जिले के जामा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष गौरवकांत, महामंत्री मनोज पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष निवास मंडल एवं जामा मंडल अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग थमने का नाम नहीं ले रही है। मामले में विरोध प्रदर्शन और समर्थन में पार्टी दो खेमे में बंटती नजर आ रही है। विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहा है और विरोध प्रदर्शन जारी है, एसे में पार्टी आने वाले समय में किस प्रकार चुनौतियों का सामना करेगी यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा। जामा प्रखंड अंतर्गत बारा पलासी हाई स्कूल मैदान में रविवार को भाजपा एसटी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष…
दुमका। मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा द्वारा रविवार को विशाल बाल कावड़ यात्रा निकाली गई। छोटे-छोटे बच्चे भक्ति मे डुबकी लगा बोल बम बोल बम बोलते जल भरकर अपने कंधे पर कावर उठाकर दादी श्याम मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए सत्यनारायण मंदिर छोटा ठाकुरबाड़ी में बाबा को जलार्पण किया। इसके पश्चात महा आरती की गई। प्रेरणा शाखा द्वारा शिव पार्वती की अद्भुत झांकी निकाली गई। गाजे बाजे के साथ नाचते गाते दुमका वासियों ने भरपूर आनंद लिया। हर चौक चौराहे पर सरवत की सेवा की गई थी। विशेष कर श्री श्याम सेना और कृष्ण सखा मंडल ने सहयोग किया।…
-घर में सामने से ताला डाला, पड़ोसी के पहुंचने पर घटना का हुआ खुलासा जांजगीर । छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक कांग्रेस नेता ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बड़े बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कांग्रेस नेता, पत्नी और छोटे बेटे को गंभीर हालत में बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया जहां तीनों ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक कर्ज से परेशान कांग्रेस नेता ने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांजगीर के बोंगापार निवासी कांग्रेस नेता पंचराम…
पाटन । गुजरात के पाटन जिले से बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। यहां बीमार बेटे के इलाज के लिए पिता के पास पैसे नहीं थे। पिता ने महज 1500 रुपये के लिए फूलमाला बेचने वाली महिला की हत्या कर दी। इसके बाद शव झाड़ी में लटका दिया। लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना पाटन जिले के सिद्धपुर तहसील के लूखासण गांव की है। यहां 20…
रांची । झारखण्ड में उत्पाद सिपाही बहाली के लिए आयोजित दौड़ में दस दिनों के दौरान अलग- अलग केन्द्रों पर करीब दस अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है। वहीं सैकड़ों अभ्यर्थी बेहोश हो चुके हैं। बताया जा रहा है की कई युवा लंबी दौड़ के लिए दवा का प्रयोग भी करते हैं। इस कारण ऐसी घटना हो रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 583 उत्पाद सिपाही के पदों पर नियुक्तियां निकाली थी। उत्पाद विभाग की बहाली की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं।…
दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय की सुविधा नई दिल्ली। भारतीय रेल द्वारा बहुत जल्द वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाने वाला है। वंदे भारत ट्रेन की तरह वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का निर्माण भी स्वदेशी तकनीक से किया जा रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में पैसेंजर सेफ्टी के साथ-साथ लोको पायलट और अटेंडेट्स की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है। लोको कैब को बेहतर बनाया गया है, साथ ही यह ट्रेन टक्कर रोधी कवच प्रणाली से लैस है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का डिजाइन और इसका इंटीरियर काफी आकर्षक और इसमें…
नई दिल्ली । मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने रविवार को भारत मंडपम में आयोजित जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबित मामलों की संख्या को कम करने के लिए एक ठोस योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तीन मुख्य चरण हैं। जिसमें पहले चरण में जिला स्तर पर मामलों के प्रबंधन के लिए समितियों का गठन किया जाएगा। ये समितियां लंबित मामलों और रिकॉर्ड की स्थिति की जांच करेंगी। दूसरे चरण में, उन मामलों का निपटारा किया जाएगा जो 10 से 30 वर्षों से अधिक समय से लंबित…



