दुमका। मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा द्वारा रविवार को विशाल बाल कावड़ यात्रा निकाली गई। छोटे-छोटे बच्चे भक्ति मे डुबकी लगा बोल बम बोल बम बोलते जल भरकर अपने कंधे पर कावर उठाकर दादी श्याम मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए सत्यनारायण मंदिर छोटा ठाकुरबाड़ी में बाबा को जलार्पण किया। इसके पश्चात महा आरती की गई। प्रेरणा शाखा द्वारा शिव पार्वती की अद्भुत झांकी निकाली गई। गाजे बाजे के साथ नाचते गाते दुमका वासियों ने भरपूर आनंद लिया। हर चौक चौराहे पर सरवत की सेवा की गई थी। विशेष कर श्री श्याम सेना और कृष्ण सखा मंडल ने सहयोग किया। बोल बम सेवा समिति के सदस्यों ने छोटा ठाकुरबाड़ी के बाहर सरवत फल मिठाई की व्यवस्था की। प्रेरणा शाखा द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संरक्षिका रिंकू मोदी, संयोजक अंजना भुवानिया, मानसी मोदी, सह, संयोजी का ज्योति अग्रवाल, पूजा मोदी ने पूरा योगदान दिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


