Author: Santal Express

हिसार । किर्गिस्तान की सबसे ऊंची चोटी माउंट लेनिन पर तिरंगा फहराने के बाद हिसार के श्यामलाल बाग की रहने वाली और माउंट एवरेस्ट फतह कर चुकी रीना भट्टी का यहां स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। रीना भट्टी ने सोमवार को बताया कि वह 14 जुलाई को हिसार से रवाना हुई थीं और वह 17 जुलाई को बेस कैंप पहुंचीं और 26 जुलाई को सुबह 10.36 बजे चोटी फतह कर देश का तिरंगा फहराया। रीना ने दावा किया है कि किर्गिस्तान की सबसे ऊंची चोटी फतह करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं। इस चोटी की ऊंचाई 7134 मीटर है।…

Read More

रांची । झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य के डीजीपी से मौखिक कहा कि झारखंड में अफीम, चरस, गांजा जैसे मादक पदार्थों की बिक्री हर हाल में रोकने के लिए कठोर कार्रवाई करें। कोर्ट ने कहा कि पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) आपसी सहयोग से झारखंड में अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए कार्रवाई करे। खूंटी सहित राज्य के कई जिलों में जंगलों में अफीम की खेती होती है। सैटेलाइट मैपिंग के माध्यम से पुलिस और एनसीबी को-ऑर्डिनेशन से इसका पता लगाकर इन्हें नष्ट करने की दिशा में कार्रवाई करें। खूंटी में अफीम के फसलों को नष्ट करने…

Read More

पेरिस । ओलंपिक में पदार्पण कर रही भारत की महिला टेबल टेनिस टीम ने सोमवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में रोमानिया को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। श्रीजा अकुला और अर्चना कामथ ने युगल मैच से शुरुआत की, जिसमें उन्होंने अदीना डायकोनू और एलिजाबेटा समारा को 11-9, 12-10, 11-7 से हराया। इसके बाद मनिका बत्रा ने बर्नाडेट स्ज़ोक्स के खिलाफ़ सीधे गेम में 11-5, 11-7, 11-7 से जीत दर्ज की और भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि, श्रीजा अकुला तीसरे मैच में समारा से 11-8, 4-11, 11-7, 6-11, 8-11 से हार गईं, जिससे…

Read More

बांग्लादेश सेनाध्यक्ष ने कहा-अंतरिम सरकार बनेगी, हजारों प्रदर्शनकारी पीएम हाउस में घुसे नई दिल्ली । बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने आैर देश छाेड़ने के बाद पैदा हुए राजनीतिक संकट के बीच भारतीय सीमा सुरक्षा बल भी अलर्ट पर हैं। बांग्लादेश के साथ लगती 4096 किमी की सीमा की सुरक्षा करने वाली बीएसएफ ने अपने जवानों को अलर्ट जारी किया है। डीजी बीएसफ दलजीत सिंह चौधरी स्थिति पर करीब से नजर रखने के लिए कोलकाता पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में आरक्षण के विरोध में पिछले एक महीने से लगातार विरोध-प्रदर्शन जारी थे। प्रदर्शनकारियों की मांग…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (5 अगस्त) को पांच वर्ष पूर्व 2019 में जम्मू-कश्मीर से जुड़े संविधान के अनुच्छेद 370 और 35(ए) को हटाए जाने को याद करते हुए कहा कि यह देश के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण था। यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में प्रगति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत थी। प्रधानमंत्री माेदी ने एक्स पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य की जनता के लिए काम करती रहेगी और आने वाले समय में उनकी आकांक्षाओं को पूरा करेगी। प्रधानमंत्री अनुच्छेद 370 हटाए जाने का अर्थ बताया…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 06 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। अमेरिका ने 06 अगस्त, 1945 को जापान के शहर में परमाणु बम गिराया था। इसके तीन दिन बाद 09 अगस्त को उसने नागासाकी में भी परमाणु बम गिरा दिया। हिरोशिमा और नागासाकी के नागरिकों को लगा था जैसे उनके शहर में सूरज फट गया हो। लेकिन ऐसा नहीं था। यह तथाकथित विकसित, सभ्य और मुट्ठी भर लोगों का निर्णय था। यह एक महाशक्ति का निर्मित कृत्रिम सूरज था, जिसकी आग में लाखों निर्दोष लोग भाप बन कर उड़ गए और मानवता झुलस गई। आज भी दुनिया…

Read More

किशनगंज । खगड़ा ओवरब्रिज पर सोमवार को किशनगंज से पूर्णिया जा रही एक बस में अचानक आग लग गई। हालांकि बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। यात्री जैसे ही बस से बाहर निकले बस में आग और भड़कने लगी। बस धूं-धूं कर जलने लगी। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस व अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More

– शाम को निकलेगी भगवान महाकाल की सवारी, तीन स्वरूपों में भक्तों को देंगे दर्शन उज्जैन/भोपाल । विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की नगरी में आज सावन के तीसरे सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी निकलने से पहले विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। यहां महाकाल लोक के पास शक्ति पथ पर 1500 लोगों ने एक साथ 10 मिनट तक डमरू बजाया। इसके साथ ही उज्जैन का नाम सबसे अधिक लोगों के डमरू बजाने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। गिनीज बुक से आए ऋषिनाथ ने इसका सर्टिफिकेट सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक सतीश मालवीय और संतों को…

Read More

बॉलीवुड के यंगेस्ट एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ न सिर्फ अपने एक्शन सीन्स के लिए जाने जाते हैं बल्कि अक्सर अपने सिग्नेचर डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचाते हैं। टाइगर श्रॉफ के डांसिंग स्किल्स ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। अब, एक्टर अपनी पहली डांस अकादमी, ‘मैट्रिक्स डांस अकादमी’ के लॉन्च के साथ डांस के प्रति अपने पैशन को नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहे हैं। इसी ले साथ टाइगर ने अपनी पहली डांस अकादमी को लॉन्च किया है।

Read More

गिरिडीह । जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार एक महिला समेत दो की मौत हो गई है। पहली घटना पचम्बा थाना इलाके के पेसराबहियार की है। बताया गया कि प्रभु दास नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह दो दिनों पूर्व घर के बाहर घायलवस्था में पड़ा था। बाद में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के घर वालों और परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पचम्बा पुलिस इंस्पेक्टर मंटू कुमार पहुंचे और लोगों से बात की। परिजनों का आरोप था कि प्रभु पर…

Read More