नई दिल्ली । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछड़ों के उत्थान के लिए जातीय जनगणना कराए जाने का पक्षधर है। हालांकि संघ का मानना है कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए ताकि समाज के विभिन्न वर्गों में मतभेद पैदा हों। संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक में इसके सहित अन्य राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में बांग्लादेश के हालात और पश्चिम बंगाल में हुई घटना पर भी चर्चा हुई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक इस वर्ष केरल के पलक्कड़ जिले में 31 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित हुई। बैठक के आज तीसरे दिन…
Author: Santal Express
पेरिस । निषाद कुमार ने रविवार देर रात पुरुषों की ऊंची कूद टी47 फाइनल में दूसरे स्थान पर रहकर पेरिस 2024 पैरालिंपिक में भारत के लिए सातवां पदक जीता। निषाद ने 2.04 मीटर की छलांग आसानी से लगाई, लेकिन 2.08 मीटर पर असफल रहे, अपना पहले पैरालंपिक खेलों में भाग ले रहे 24 वर्षीय भारतीय ने 2.06 मीटर के नए एशियाई रिकॉर्ड के साथ रजत पदक जीता। जबकि रूस के जॉर्जी मार्गिएव ने कांस्य पदक हासिल किया। यूएसए के रोडरिक टाउनसेंड ने अपने पहले प्रयास में 2.12 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। टाउनसेंड ने 2021 में भी पैरालंपिक…
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ विवाद के कारण लटक गई है। यह फिल्म अब 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी लेकिन उनके विवादित बयान थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह बॉलीवुड के कई एक्टर्स के अलावा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, राजनीतिक नेताओं, किसान आंदोलन को लेकर भी विवादित बयान दे चुकी हैं। कंगना ने अब दिग्गज अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन पर निशाना साधा है। हाल ही में संपन्न हुए संसद सत्र के दौरान जया बच्चन की खूब चर्चा रही। जब राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने जया के नाम के साथ उनके पति अमिताभ बच्चन का…
क्या बॉलीवुड कलाकारों की चमचमाती दुनिया वाकई सुख और शांति का स्रोत है? ये सवाल आम लोग हमेशा पूछते हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर, सिंगर, रैपर्स हैं जिनकी जिंदगी शोहरत पाने के बाद बर्बाद हो गई। हाल ही में एक पॉपुलर रैपर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे ड्रग्स ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हनी सिंह हमेशा चर्चा में रहते हैं। जल्द ही उनका एल्बम ‘ग्लोरी’ आने वाला है। वह इन दिनों इस एल्बम का प्रमोशन करते नजर आ…
नतासा स्टेनकोविक ने हाल ही में हार्दिक पंड्या से तलाक के बाद मुंबई वापस आ गयी हैं। 15 जुलाई को वह बेटे के साथ सर्बिया गई थीं। 18 जुलाई को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तलाक का ऐलान किया था। इसके बाद वह सर्बिया में बेटे के साथ समय बिता रही थीं। अब हाल ही में नताशा वापस आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर यह अपडेट दिया है। नताशा सोमवार सुबह 6 बजे मुंबई पहुंचीं। उन्होंने एयरपोर्ट से एक फोटो शेयर की है। हालांकि, उन्होंने अगस्त्य की फोटो नहीं दिखाई है। इसलिए यह भी संभावना…
नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की टीम ने ओखला के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर आज सुबह कई घंटे तक छापेमारी और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की टीम अमानतुल्लाह खान को साथ लेकर दफ्तर के लिए निकल गई है। आधिकारिक सूत्रों ने दी जानकारी में बताया कि ईडी की टीम धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में अमानतुल्लाह के ओखला स्थित आवास पर आज सुबह पहुंची। ईडी की छह सदस्यीय टीम ने उनसे लंबी…
रांची । उत्पाद सिपाही के दौड़ में एक और युवक की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त दीपक कुमार पासवान (25) के रूप में हुई है। दीपक के भाई नंदकिशोर पासवान ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि बताया कि 28 अगस्त 2024 को सुबह 10 से 11 बजे की बीच चियांकी हवाई अड्डा पलामू में दीपक कुमार पासवान की दौड़ थी। दीपक ने 9 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर ली थी। दसवें किलोमीटर पूरी करने के क्रम में वह बेहोश हो गया और गिर गया। पुलिस ने दीपक को उठाकर सदर अस्पताल डाल्टनगंज में भर्ती करा…
बासुकीनाथ मंदिर का गौशाला नहीं रहने से चढ़ावै के गोवंशीय पशु हैं भगवान भरोसे जरमुंडी । बासुकीनाथ मंदिर का अपना गौशाला नहीं रहने से चढ़ावै में छोड़े जानेवाले गोवंशीय पशुओं की बीमारी और भुखमरी से असामयिक मौत हो रही है। बासुकीनाथ में गोवंशीय पशुओं के लिए गोशाला की मांग चिरलंबित है। किन्तु मंदिर प्रशासन गोशाला निर्माण को लेकर गंभीर नहीं है।हालिया वर्षों में बासुकीनाथ में गोशाला निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने सामुहिक पहल कर गोशाला निर्माण की दो बार भूमि पूजन कर आधार शिला भी रखी ,किन्तु बात आई गई होकर रह गई। बहरहाल गोवंशीय पशुओं की सुरक्षा,देखभाल और…
देवघर। रविवार को ऑपरेशन के बाद सदर अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम मुन्नी देवी है जो जिले के सारवां थाना इलाके के जियाखाड़ा गावं की रहने वाली है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतका के भाई मनोज वर्मा ने बताया कि डॉक्टर के कहे अनुसार शुक्रवार को उसने अपने बहन को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के लिए शनिवार का दिन तय किया था। शनिवार की शाम 04 बजे करीब सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा के द्वारा महिला…
उत्पाद सिपाही के दौड़ के दौरान हुई थी मौत देवघर। उत्पाद सिपाही के दौड़ के दौरान हजारीबाग पदमा में दौड़ के दौरान देवघर गवर्नमेंट बीएड कॉलेज के छात्र सूरज वर्मा की असामयिक मौत को लेकर देवघर के विभिन्न कॉलेजों तथा अंबेडकर लाइब्रेरी के छात्र सहित अन्य हजारों छात्र-छात्राएं आज रविवार को सड़क पर उतरे। सर्वप्रथम अंबेडकर चौक के पास मृतक सूरज वर्मा की तस्वीर को रखकर सभी ने पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। व आत्मा का शांति व ईश्वर से प्रार्थना किया। तत्पश्चात हजारों की संख्या में भीड़ शांतिपूर्ण कैंडल मार्च करते हुए वीआईपी चौक की तरफ…



