देवघर संताल एक्सप्रेस:-दुर्गा पूजा जनसेवा समिति के तत्वधान में अपर बिलासी पूजा समिति का कार्यालय का उद्घाटन समिति के मुख्य संरक्षक डॉ सुनील खवाड़े के हाथो किया गया.उद्घाटन के पूर्व समिति के बच्चियों ने स्वागत के लिए रंगोली बनाया गया.वही सीनियर सदस्य अमियांशू द्वारा (बॉबी) ने माला पहनकर और शेष नाथ झा के द्वारा चुनरी उड़ा कर स्वागत किया गया.उद्घाटन के बाद डॉ सुनील खवाड़े ने बताया कि समिति का इस बार 53वॉ वर्ष है,कोविड के चलते समिति 50 वॉ नही मनाया था पिछले वर्ष शानदार पंडाल और लाइट बना था पर समिति के सदस्यों को संतोष नही हुआ इसलिए इसबार संताल परगना का अब तक सबसे भव्य पंडाल और लाइट देखने को मिलेगा इसबार पंडाल आम जनों के लिए पंचमी से खुल जायेगा और विसर्जन द्वादशी के दिन होगा।सुनील खवाड़े ने आग्रह किया है की विभिन्न संगठन के द्वारा उत्कृष्ट पूजा समिति का पुरस्कार देती है.इस बार हमारी समिति को इस प्रतियोगिता से बाहर रखे हमलोग नगर कल्याण हेतु पूजा कर रहे है इसलिए समिति किसी तरह प्रतियोगिता में शामिल नहीं होगी। और कई आकर्षक चीज देखने को मिलेगा जिसके धीरे धीरे घोषणा की जायेगी.इस मौके पर समिति के डॉक्टर अमरीश ठाकुर, रामेश्वर चक्रवर्ती, अमित चक्रवर्ती, समीर नाथ खवाड़े, आजाद पाठक,उमेश मिश्र,मुकेश टोनी, अर्णव बोस, छोटी मालवीय, प्रेमनाथ खवाड़े, नवीन शर्मा, सुधाकर दत्त द्वारी, राजकुमार, मनोज खवाड़े, नरेंद्र सिन्हा , मन्नू, अमित जजवाड़े, नमो नारायण खवाड़े,राजेंद्र झा, प्रभात,बापी, बीरेंद्र अग्रवाल।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


