मीरजापुर । आजमगढ़ जनपद से टाण्डा फॉल पिकनिक मनाने आए आठ सैलानियों के ग्रुप के दो सदस्य पैर फिसलने से 250 फीट गहरी खाई में जा गिरे। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों की जान बचाई। लालगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत अवस्थित टाण्डा फॉल पर जनपद आजमगढ़ के आठ सैलानी पिकनिक मनाने रविवार को आए थे। भ्रमण के दौरान अचानक पैर फिसल जाने से दो सैलानी लगभग 250 फीट नीचे खाई में गिर गए। लोगों की सूचना पर लालगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर समय रहते रेस्क्यू कर दोनों सैलानियों की जान बचाई। क्षेत्राधिकारी लालगंज ने साेमवार…
Author: Santal Express
रांची । विधानसभा थाना क्षेत्र के नयासराय रिंग रोड के पास से सोमवार की सुबह एक व्यक्ति शव बरामद हुआ है। उसके बारे में बताया जा रहा है कि वह पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित अपने घर आश्रम में इलाज कराने आया था। इसी दौरान सोमवार को झाड़ी से उसका शव मिला। उसकी मौत कैसे हुई अब तक इसके पीछे की सही वजह सामने नहीं आ पायी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुबह स्थानीय लोगों ने एक शव…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पूर्व बर्दवान के बड़े हिस्से अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। इस बीच, मैथन, पांंचेत और दुर्गापुर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण हालात और बिगड़ने की आशंका है। सबसे अधिक हावड़ा में बाढ़ के संकेत मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों की भारी बारिश ने नदियों को उफान पर ला दिया है, जिससे कई गांव जलमग्न हो गए हैं। लोगों के घरों में पानी घुस गया है, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग नदी किनारे सेल्फी और रील्स बना रहे हैं,…
जम्मू । जम्मू-कश्मीर में आज अनुच्छेद 370 हटाने की पांचवीं वर्षगांठ है। किसी भी तरह की आतंकी वारदात से निपटने के लिए पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा कारणों से सोमवार को जम्मू से अमरनाथयात्रियों का जत्था रवाना नहीं किया गया। श्रीनगर से भी अमरनाथयात्रियों का जत्था जम्मू नहीं आएगा। इस बीच आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कश्मीर में सुरक्षा बलों के काफिलों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि, रोड ओपनिंग पार्टी हाइवे व अन्य सड़कों पर रोजाना की तरह ही तैनात रहेगी। जम्मू-कश्मीर की सीमाओं पर भी…
पटना/वैशाली । बिहार में वैशाली जिले के पहलेजा घाट स्थित गंगा नदी से जल लेकर आ रहे 9 कांवड़ियों की करंट के संपर्क में आने से मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में (नाइपर के सामने) हुई है, जहां हाई-वोल्टेज तार की चपेट में आने से 8 कांवड़ियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हो गई है। पांचलोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पुलिस के मुताबिक कांवड़ियों का जत्था पहलेजा घाट से गंगाजल भरने और बाबा हरिहरनाथ का जलाभिषेक करने के लिए निकला था। बताया…
हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद विश्व दो खेमों में बंटने लगा… वाशिंगटन,तेहरान । हमास चीफ इस्माइल हानिया की मौत के बाद मिडिल-ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। हानिया की मौत के बाद ईरान की चेतावनी के बाद बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में अतिरिक्त लड़ाकू विमान और नौसेना के युद्धपोत तैनात करने का फैसला किया है। अमेरिका ने कहा है कि वह ईरान और उसके सहयोगी हमास और हिजबुल्लाह से खतरों को देखते हुए सुरक्षा को मजबूत करेगा है। अमेरिका को अंदेशा है कि तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या की मौत…
देवघर। सूचना भवन के समक्ष झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिला इकाई देवघर द्वारा 12 वां दिन शनिवार को वादा निभाओ स्थायी करो कार्यक्रम के तहत अनिश्चितकालीन हड़ताल में धरने पर बैठे रहे। मिली जानकारी के अनुसार 2 जुलाई को मनरेगा कर्मियों के लिए मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया था। लेकिन सरकार की ओर से वार्ता का पहल नहीं किया गया। जिससे सभी मनरेगा कर्मी क्षुब्ध व आक्रोशित होकर 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। मौके पर मनरेगा कर्मी ने कहा कि सरकार मनरेगा कर्मियों के लिए दोहरी नीति अपना रही है। मनरेगा…
देवघर। डीसी विशाल सागर के निर्देश पर राजकीय श्रावणी मेला के तीसरी सोमवारी के सफल संचालन को लेकर डीडीसी की अध्यक्षता में ब्रीफिंग का आयोज न बीएड कॉलेज प्रांगण में किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर व मधुपुर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी देवघर द्वारा बी.एड. कॉलेज प्रांगण में प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी, अधिकारी एवं बाहर से आए पुलिस बल के अधिकारियों को सामूहिक रूप से ब्रीफ किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि विनम्रता व सेवाभाव के साथ श्रावणी मेला हेतु पूरी तरह सजग रहे, क्योंकि श्रावणी मेला के दौरान…
देवघर । कुंडा थाना क्षेत्र के कर्णकोल पुल के पास अवैध शराब का कारोबार करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा। वहीं 80 पीस बीयर और 84 पीस अवैध अंग्रेजी शराब लदा टोटो जब्त किया गया है। इस सिलसिले में थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि वह क्षेत्र में गश्ती पर थे। इस दौरान कर्णकोल पुस के पास एक टोटो को जाते देखा। संदेह होने पर टोटो को रोककर उसमें सवार लोगों से पूछताछ की जाने लगी। पुलिस को देखकर वे लोग घबरा गए। शक होने…
देवघर। जहरिला सांप काटने से एक 45 वर्षिया महिला की मौत हो गयी। मृतका का नाम यशोदा देवी है जो सिमावर्ती जमुई जिला के सिमुलताला थाना क्षेत्र के टेलवा नावाडीह की रहने वाली है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात को वह खाना खाने के उपरांत चौंकी पर सोयी हुई थी। उसी दौरान देर रात को उसके हाथ में सांप ने काट लिया। वह रात को चिल्लाने लगी तो घर वाले जगे। पहले उसे गावं में ही झाड़फूख कराया गया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो इलाज के लिये लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां देखने के उपरांत डॉक्टर के…

