कुंडहित (जामताड़ा) । शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के अंबा पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान भीषण गर्मी से उपस्थित लोग काफी परेशान दिखाई दिये।
कार्यक्रम में पिछले साल की तुलना में इस साल लोगों की भीड़ कम रही लेकिन सबसे अधिक अबुआ आवास के स्टॉल में लोगों के भीड़ देखने को मिला।
शिविर के दौरान मुखिया पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक का हड़ताल पर जाने से लोग हुए परेशान।
महिलाएं अपने आवेदन में मुखिया के हस्ताक्षर करने को लेकर इधर-उधर भटक रहे थे।
जहां जन प्रतिनिधि के रूप में पंचायत समिति सदस्य ,उप मुखिया आवेदनों पर हस्ताक्षर करते हुए देखा गया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाए गए थे जहां लोग संबंधित विभाग में अपना-अपना आवेदन जमा कर रहे थे। अबुआ आवास के स्टांल में सर्वाधिक भीड़ देखा गया।
वही शिविर में कार्यक्रम का शुभारंभ अंचलाधिकारी अमित किस्कू, विससुत्री प्रखंड अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू उपाध्यक्ष मनोरंजन सिंह, जिप सदस्य रीना मंडल ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया ।
मंच पर उपस्थित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित लोगों को झारखंड सरकार के विभिन्न तरह के लोक कल्याणकारी योजनाओं का जानकारी दिया। वही अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ लेने के लिए कहा गया।





