गोड्डा : पोक्सो के विशेष न्यायाधीश सह अपर जिला जज प्रथम जनार्दन सिंह के न्यायालय ने शादी की नियत से नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपित भागलपुर( बिहार) के अदलपुर अमडंडा निवासी विभिषण यादव को दोषी करार देते हुए 30 वर्ष सश्रम कारावास तथा 100,000 रूपये अथदंड की सजा से दंडित किया गया। अर्थदंड की धनराशि जमा नहीं करने पर आरोपित अलग से दो वर्ष सश्रम कारावास का हकदार होगा। वहीं धारा 366 भादवि के अपराध में 07 वर्ष सश्रम कारावास सहित 50,000 रूपये अथदंड से दंडित किया गया। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास की सजा का हकदार होगा। दोनों सजा साथ- साथ चलेगी। अर्थदंड की धनराशि पीड़िता एवं उसके बच्चे के पुनर्वास हेतु क्षतिपूर्ति के रूप में भुगतान करने का आदेश दिया गया है। विक्टिम कंपनशेषण स्कीम के तहत पीड़िता एवं उसके बच्चे के पुनर्वास एवं आर्थिक सहायता हेतु विधिक सेवा प्राधिकार, गोड्डा को अग्रसारित किया गया है तथा निर्णय की एक प्रति सचिव , विधिक सेवा प्राधिकार, गोड्डा को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजा गया है।
विचारणा के दौरान विशेष लोक अभियोजक लुकास कुमार हेम्ब्रम ने अभियोजन की ओर से न्यायालय के समक्ष 10 गवाहों का परीक्षण कराया। घटना के संबंध में कहा गया है कि 10 फरवरी 2022 की शाम 16 वर्षीया नाबालिग चुपके से शादी की नियत से अदलीपुर अमडंडा निवासी विभिषण यादव ने भगा ले गया। जब काफी छानबीन पर नहीं मिला तो 13 फरवरी 2022 को महागामा थाना में 366 ए भादवि के तहत मामला दर्ज कराया गया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधानकर्ता ने 30 अक्टूबर 23 को न्यायालय के समक्ष आरोप पत्र समर्पित किया। जबकि 30 नवंबर 23को संज्ञान लिया गया। छह दिसंबर 23 को चार्ज प्रेम किया गया। उभय पक्षों की दलील सुनने के उपरांत न्यायालय ने आरोपित को 30 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई।





