हलवाई समाज को संगठित कर हर क्षेत्र में मजबूती प्रदान करना मुख्य उद्देश्य : ऋषि गुप्ता

गोड्डा : बाबा गणिनाथ गोविंद जी पूजन समारोह का 9वां वार्षिक एक दिवसीय पूजन समारोह सह हलवाई समाज सम्मेलन शनिवार को आयोजित हुई। जिसमें मुख्य रूप से समाज के प्रदेश संरक्षक ऋषि गुप्ता के साथ साथ अध्यक्ष जगदीश प्रसाद साह, सचिव अजय कुमार साह, मीडिया प्रभारी कृष्ण कन्हैया (सांसद प्रतिनिधि) जय कांत गुप्ता, दिलीप गुप्ता, अमित कुमार साह, संजीव कुमार, भवेष गुप्ता, अनिल कुमार साह, परमा नन्द साह, पवन साह गौतम कुमार साह, राजेश कुमार गोधरा, बबलू केडी मसाला, जनार्दन साह, शैलेश प्रसाद शाह के साथ साथ सभी स्वजातीय बंधुओं, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों का हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और हरेक गतिविधियों में भाग लिया। समाज के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कृति कुमारी डांस के द्वारा लोगों का मनोरंजन किया। 70 वर्ष से उपर के लोगों को अंग वस्त्र एवं बाबा गणिनाथ गोविंद जी का तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। सभी स्वजातीय गणमान्य व्यक्तियों का बुके और माला पहना कर स्वागत किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चों को प्रशस्तिपत्र दिया गया। पूजा अर्चना होने के बाद प्रसाद वितरण, दोपहर में भोजन का व्यवस्था किया गया था। हलवाई समाज को संगठित कर हरेक छेत्र में मजबूत हो। सर्वांगीण विकास हो। जहां हम पीछे हैं वहां हमारी उपस्थिति मजबूत हो यही हलवाई समाज का उद्देश्य है। सचिव श्री अजय कुमार साह ने मंदिर सह धर्मशाला निर्माण पर काफी जोर दिया गया और समाज के लोगों से आह्वान किया। मंच संचालन कृष्ण कन्हैया ने करते हुए हलवाई समाज की एकता पर जोर देते हुए हलवाई समाज को राजनीतिक क्षेत्र में अपनी भागीदारी कैसे हो इस पर बल दिया और माननीय सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे जी का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कझीया रिवर फ्रंट के रूप में बहुत बड़ा सौगात हम लोगों को दिए हैं जिसके लिए उनका बहुत-बहुत आभार। एवम संजीव कुमार गुप्ता के द्वारा भी मंच संचालन किया गया कोषाध्यक्ष भवेस गुप्ता के द्वारा आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। सचिव महोदय के द्वारा समारोह समापन की घोषणा की गई।




