संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर( पाकुड़ ) । आदिवासी युवा क्लब पाडेरकोला के द्वारा प्रखंड के पाडेरकोला गांव स्थित फुटबाल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच कोचपाड़ा साहेबगंज एवं दलाही दुमका के बीच खेला गया। जिसका उद्घाटन झामुमो नेता विकास साहा ने बॉल में किक मारकर व खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत आदिवासी रीति-रिवाज से किया गया। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 1लाख, उपविजेता टीम को 80 हज़ार एवं सेमीफाइनल में पहुंचने वाले टीम को 15-15 हज़ार को नगद इनाम दिया जाएगा। फाइनल मैच में एफसी बादोली बयार टीम साहेबगंज ने जीत हासिल किया।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विकास साहा ने कहा कि खेल से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ व विकसित होता है। उन्होंने खेल को एकता का प्रतीक बताते हुए सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आयोजक कमेटी को इस तरह के आयोजन कराने के लिए बधाई दी ताकि ग्रामीण स्तर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को और निखार सके। आगे उन्होंने कहा कि वे खेल को अपने कैरियर के रूप में चुने ताकि आगे चलकर न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कर देश, राज्य और अपने जिले का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार खेल के विकास को लेकर दृढ़ निश्चय है ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को राष्ट्र पटल पर लाने के लिए काफी प्रयास कर रहे है। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी प्रकार की सहायता की जरूरत पड़ी तो वे अवश्य खड़ा रहेंगे। मौके पर मुखिया एंथोनी सोरेन, कमिटी के अध्यक्ष गंगा टुडू, सचिव लखीराम कोड़ा, उप सचिव लुकास सोरेन, ग्राम प्रधान जिसु हांसदा आदि मौजूद रहें।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


