ठाकुरगंगटी (गोड्डा) । प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत सचिवालय में शनिवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाई गई। शिविर में शिक्षा, बैंक, बाल विकास, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, मनरेगा, कृषि, आपूर्ति, स्वास्थ्य, अबुआ आवास, श्रम सहित विभिन्न प्रकार का स्टॉल लगाया गया था। सभी स्टॉलों पर संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी विभिन्न प्रकार की योजनाओं से संबंधित ग्रामीणों का आवेदन जमा ले रहे थे। साथ ही साथ विभिन्न प्रकार की योजनाओं का आवेदन ऑनलाइन भी किया जा रहा था। कई ग्रामीणों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया। जिले से पर्यवेक्षक के रूप में आए जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक वरन केसरी, प्रमुख कुंदन महतो, एस बी आई भगैया प्रबंधक नौशाद अहमद, बी पी ओ पवन कुमार, राजेशरमण ठाकुर, बी पी आर ओ दिलान कुमार हंसदा, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विकास रॉबर्ट सोरेन, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी आनंद रंजन झा, प्रभारी अंचल निरीक्षक महेश कुमार, महिला पर्यवेक्षिका मंजू कुमारी, श्रमिक मित्र गौतम पोद्दार आदि ने उपस्थित ग्रामीणों को बारीकी से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की जन उपयोगी व जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि वह सीधे तौर पर अपनी आवश्यकता और योग्यता के आधार पर आवेदन पत्र के साथ जरूरी कागजात की छाया प्रति लगाकर आवेदन जमा करें और उसे ऑनलाइन भी करावें। शिविर में किसी के माध्यमों की कोई आवश्यकता नहीं है। पांच छात्रों को साइकिल दी गई। एस बी आई भगैया के प्रबंधक नौशाद अहमद व अन्य अधिकारियों ने मिलकर आजीविका सखी मंडल की मेरी मुर्मू को टोटो की चाभी और अन्य तीन सदस्या को ऋण स्वीकृत राशि पत्र सौंपा।





