रानीश्वर। प्रखंड क्षेत्र के पारसिमला,बागनल,नेडूवापहाड़ी, ग्वालशिमला,धाजापाड़ा, मसानजोड़,रानीबहाल एवं मूड़जोड़ा सरकारीबांध गांव में सोमवार को काफी हर्षोल्लास के साथ भाई बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन मनाया गया। यह त्योहार श्रावण महिने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है।इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है, और उसकी लंबी उम्र की सफलता की कामना करती है।भाई बहन को उपहार देकर जीवन भर बहन की रक्षा करने का वचन देता है। बताते चलें कि सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी शिवालयों में पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी| रक्षाबंधन को…
Author: Santal Express
दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका नगर इकाई ने सोमवार को नगर सह मंत्री सुमन कुमारी की अध्यक्षता में स्थानीय दुमका पुलिस लाइन में रक्षाबंधन का कार्यक्रम किया । जिसमें छात्राओं ने एक एक कर के सभी पुलिस कर्मियों को आरती दिखाते हुए चंदन लगाकर रक्षासूत्र बांधे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुमन कुमारी ने रक्षासूत्र बांधते हुए कहा कि यह राखी उन पुलिस भाइयों को जिनके संरक्षण में दुमका शांति एवं सुरक्षित महसूस करती है। ऐसे पुलिस प्रशासन अपनी सेवा देने के बहजाह से कोई भी पर्व त्यौहार मना नहीं पाते हैं । वहीं नगर सह मंत्री कुमारी नेहा…
नोनीहाट। दुमका भागलपुर स्टेट हाईवे पर रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोजाम्बा मोड़ के समीप अज्ञात की चपेट में आने से एक महिला की घटना स्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत हो गई | मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम रूबी देवी बताया जा रहा है | महिला रूबी देवी अपने पति मुकेश कुमार के साथ नोनीहाट से अपने दो माह के बच्चे की दवा लेकर लौट रही थी | रूबी देवी जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत पथरा गांव निवासी बतायी जा रही है | वह कुछ दिन पूर्व राखी बांधने के लिए अपने माता पिता के घर ठेकचा आई थी…
दुमका। संथाल परगना महाविद्यालय दुमका के पीजी ग्राउंड पर स्वर्गीय लाल हेंब्रम मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन पूर्व समाज कल्याण मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी ने स्वर्गीय लाल हेंब्रम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किये। प्रतियोगिता में स्कूल 16 टीम ने भाग लिया है। प्रतियोगिता का समापन 21 अगस्त को होना है। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला रॉयल स्टैज अमडापाडा बनाम वाय बी सी रामगढ़ के बीच खेला गया जिसमें टाइप ब्रेकर शूटआउट में अंबाडा पढ़ना रामगढ़ को 3/2 से पराजित किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बंगाल, हजारीबाग, बोकारो जैसी बड़ी टीम प्रतियोगिता में शामिल है। सोमवार के मुकाबले में दो टीम…
जरमुंडी । प्रखंड के तालझारी थाना क्षेत्र तालझारी बाजार से थोड़ी से आगे दुमका देवघर चलने वाली बस द्वारा विपरीत दिशा में आकर बाइक सवार श्रद्धालुओं को जोरदार टक्कर मेरी घटनास्थल पर ही बाइक सवार श्रद्धालु का मृत्यु हो गया कुछ लोगों का कहना है बाइक सवार में और एक व्यक्ति था जो की बस के अंदर ही दबा हुआ है । घटना की सूचना पाकर तालझारी थाना पुलिस मौके पर पहुंचे।
दुमका। मयूराक्षी कला मंच में राजकीय श्रावणी मेला 2024 का समापन समारोह कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख उपस्थित थे। अपने संबोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बादल पत्रलेख ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन के व्यवस्था का ही परिणाम है कि श्रद्धालुओं ने यहाँ की व्यवस्था की खूब प्रशंसा की है।पूरे मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने भी श्रद्धालुओं के लिए बासुकीनाथ में की गयी व्यवस्था की खूब प्रशंसा की है।बासुकीनाथ क्षेत्र के…
दुमका।2019 के विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एसटी सुरक्षित सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा था।राज्य की 28 एसटी सुरक्षित सीटों में 26 पर भाजपा हार गई थी।इसमें दुमका सहित संताल परगना की सभी 7 एसटी सुरक्षित सीटें शामिल हैं।2024 के विधान सभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व एसटी सीटों पर विशेष फोकस करते हुए बड़े ट्राइबल नेताओं को एसटी सीटों पर उतारने की रणनीति पर काम कर रही है।सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पार्टी दुमका या खिजरी सीट चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है।दुमका बाबूलाल मरांडी की कर्मभूमि रही है।1998 और…
सुमन सिंह दुमका । झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर दलों के अंदर प्रत्याशी चयन काम चल रहा है।प्रत्याशी को लेकर कई दलों ने सर्वे कराया है तो कई दल अपने कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे है।संताल परगना में सभी 18 सीटों पर भाजपा की टक्कर इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों से होता रहा है।2024 के विधानसभा चुनाव में भी संताल परगना की सीटों पर एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होना तय माना जा रहा है।यही वजह है कि इस चुनाव में सभी दल बहुत ही ठोक बजा कर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रहे हैं।संताल परगना के दुमका…
संवाददाता दुमका । दुमका में एक पत्थर कारोबारी मधुरेन्द्र झा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।45 वर्षीय मधुरेन्द्र झा का शव 19 अगस्त की शाम करीब 5 बजे दुमका के ग्रांट इस्टेट गोकुलधाम स्थित आवास पर रस्सी से लटका हुआ मिला।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना के समय उनकी पत्नी अपने भाई को राखी बांधने गई थी।वे घर पर अकेले थे।जब शाम करीब 5 बजे पत्नी घर लौटी तो घर के गेट पर एक पर्ची सटा हुआ था जिसपर लिखा था कि पुलिस को बुला कर ही कमरे का दरवाजा तोडऩा।अनहोनी की आशंका से पुलिस को सूचना दी…
साहिबगंज । जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के प्राणटोला जामनगर में बहू ने सोमवार को ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी और थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुश्तैनी जमीन को लेकर अक्सर ससुर-बहू के बीच विवाद होता रहता था। आखिरकार बहू ने ससुर पर हंसुए से वार कर उसकी जान ले ली। बताया जाता है कि प्राण टोला के रहनेवाले विभूति मंडल (75) का पुत्र गोविंद मंडल काम के सिलसिले में बाहर रहता है। उसकी पत्नी रीना देवी (35 ) का अपने ससुर से विवाद होता रहता था। विभूति मंडल दोपहर में भोजन करने के बाद घर के…

