दुमका में चार जगहों पर आयोजित हुआ जन शिकायत समाधान कार्यक्रम
दुमका जिलान्तर्गत कुल 374 मामले आए, सबसे ज्यादा मामला नगर थाने की:इन्द्रजीत माहथा
आए वाद को सही तरीके से और सही समय पर करेंगे निष्पादन निष्पादन : पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार
दुमका ब्यूरो
दुमका। जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत शहर के इनडोर स्टेडियम में मंगलवार को जिले के कुल चार जगहों पर इंडोर स्टेडियम दुमका, डाक बंगला जरमुंडी,मध्य विद्यालय राजबांध शिकारीपाड़ा,दलाही पंचायत भवन मसलिया में किया गया। कार्यक्रम शुरू होने के पूर्व जिले के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने इंडोर स्टेडियम दुमका में होने वाले जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तैयारीयों का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के क्रम में पुलिस पदाधिकारी को दिए विशेष दिशा निर्देश ।उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारी को आम जनता से विनम्रता से पेश आने का दिए निर्देश।
—————————————–
पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा
जन शिकायत कार्यक्रम को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के 24 जिले में इस तरह के कार्यक्रम चल रहे हैं । इस कार्यक्रम में झमाझम बारिश के बीच लोग बढ़-चढ़कर आ रहे हैं। यहां पहुंच कर अपनी समस्याओं को रखे हैं। यहां पर कई प्रकार के वाद आ रहे हैं जिनमें भूमि विभाग आपसी पिता पुत्र समस्या छेड़खानी जमाबंदी एक ही जमीन को दो लोगों को भेज देने सहित अन्य समस्याएं देखने को मिल रही है ।सभी मामलों का कैटिगराइजेशन किया गया है। इसके पूर्व सामुदायिक पुलिसिंग के तहत काम हो रहा था पर उसे ट्रैक नहीं किया जा पा रहा था। अब दर्ज मामले पर सप्ताह भर के अंदर उनका फोन कर जानकारी दी जाएगी। जन जागरूकता को लेकर 112 का डायल, सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता एवं साइबर फ्रॉड को लेकर 1929 नंबर का प्रयोग को लेकर जागरूकता फैलाया गया है। विशेष कर स्कूल और कॉलेज जा रही बच्ची के साथ अगर रास्ते पर किसी तरह की अभद्रता या छेड़छाड़ होती है तो पुलिस को 112 में डायल करें पुलिस सेवा के लिए तत्पर है । उन्होंने कहा कि आए वाद को सही तरीके से निष्पादन और सही समय पर निष्पादन करेंगे । आने वाले समय में इस तरह का कार्यक्रम हम लोग और अन्य क्षेत्र में करने जा रहे हैं।
————————————–
जन शिकायत प्रभारी ने क्या कहा
“जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” को लेकर प्रभारी अधिकारी इन्द्रजीत माहथा, भा०पु०से०, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर (एस०टी०एफ०), राँची ने कहा कि दुमका जिला अंतर्गत 4 स्थानों में आयोजित कार्यक्रम में अपराह्न 05.00 बजे तक दुमका जिलान्तर्गत कुल 374, जिसमें 1. सदर अनुमण्डल-133, 2. जरमुण्डी अनुमण्डल-149, 3. मसलिया थानान्तर्गत दलाही पंचायत भवन-57, 4. शिकारीपाड़ा थानान्तर्गत मध्य विद्यालय, राजबाँध-35 मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। बताया कि सबसे ज्यादा मामला नगर थानाक्षेत्र से प्राप्त हुई है, जिसपर कई मामलों पर अविलंब निपटारा किया गया। वहीं अन्य मामले की निष्पादन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक को निर्देशित किया गया है।
———————————-
जमशेदपुर की अनजान महिला रोते हुए पीड़िता ने जोयस बेसरा से मांगी मदद, पुलिस की तत्परता से 10 मिनट में दिलाया समाधान : जोयस बेसरा
जिला परिषद अध्यक्ष जोयस बेसरा ने जन शिकायत समाधान कार्यक्रम को लेकर बताया कि उनके मोबाइल फोन पर जमशेदपुर से एक अनजान महिला ने रोते हुए बताया की उसके घर वाले उसे बुरी तरह से मार कर उसके गहने छीन रहे हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करें।
उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक दुमका द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित जिले एवं थानों से संबंध स्थापित कर 10 मिनट के अंदर महिला को सुरक्षा प्रदान कर उसकी जान बचाई गई।
श्रीमती जोयस बेसरा द्वारा इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहां की अगर ऐसे ही कार्रवाई होती रहे तो महिलाएं हमेशा सुरक्षित रहेगी ।
———————————-
केस स्टडी 1
———-
पीड़ित ने कहा ‘थैंक यू’ दुमका पुलिस, 3 वर्षों की समस्या से मिली निजात
पिछले तीन वर्षों से आधार लिंक की समस्या को लेकर राजबांध के मदाउद्दीन अंसारी हैरान परेशान इधर-उधर भटक रहे थे। उन्होंने बताया कि हमारा अकाउंट कोऑपरेटिव बैंक में है और आधार लिंक नहीं होने से केसीसी लोन 30 हजार माफ नहीं हो रहा है । पुलिस समाधान केंद्र में पहुंचने के बाद शिकारीपाड़ा को के हस्तक्षेप से यह मामला तुरंत निपटारा हो गया। बैंक ने शिकायतकर्ता को कहा कि आप आए आपका आधार लिंक हो गया है। इस खबर को सुनते ही चेहरे पर पड़े मायूसी के बादल म खुशी में तब्दील हो गया। उन्होंने थैंक यू दुमका पुलिस कहा।
————
केस स्टडी 2
————–
जन शिकायत में मिला समाधान, 45 हजार बकाया पुलिस ने करवाया वापस
जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में राजबांध के दूधाकांदर की रहने वाली सोनामुनी , राजबांध शिकारीपाड़ा शिविर में मंगलवार को पहुंची। जहां अपने मित्र को 3 वर्ष पूर्व पढ़ाई के लिए दिए 45 हजार उधार का बकाया राशि मांगने पर वह कर रहा था आना-कानी । लेकिन जन शिकायत केंद्र फरियाद लेकर पहुंची तो पुलिस ने उनकी बकाया राशि को वापसी करवा दिया। पुलिस के सहयोग से वह काफी खुश नजर आ रही थी । कहीं की होते रहना चाहिए इस प्रकार का कार्यक्रम जनता को मिलेगा लाभ।
————————–


