गोपीकांदर । आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद डाडेल ने मंगलवार को गोपीकांदर प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। प्रमंडलीय आयुक्त ने ईएमएफ (न्यूनतम मुलभूत सुविधा) के तहत मध्य विद्यालय छतरचुआं मतदान संख्या 254, मध्य विद्यालय दुर्गापुर मतदान सं 246 एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुश्चीरा मतदान सं 249 का निरीक्षण किया। प्रमंडलीय आयुक्त ने न्यूनतम मुलभूत सुविधा पेजयल, बिजली, रैम, शौचालय और फर्नीचर सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं निरीक्षण किया। साथ ही पदाधिकारियों को बिजली , फर्नीचर खराब चापाकलो को दुरूस्त करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार मोदी, प्रखंड कल्याण…
Author: Santal Express
दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सभागार में विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों, विभिन्न स्नातकोत्तर विभागों के विभागाध्यक्षों, दीक्षांत समारोह के आयोजन समिति के सदस्यों एवं विभिन्न उप समितियों के समन्वयकों की बैठक की गई। बैठक में कुलपति ने विभिन्न समिति स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा आवंटित कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। मालूम हो कि सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को शहर के एग्रो पार्क स्थित कन्वेंशन सेंटर में होने जा रहा है। मंगलवार को हुई…
जरमुंडी । विभिन्न थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक लूट व छिनतई की घटना को अंजाम देनेवाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी जरमुंडी के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल के द्वारा अंतर्राज्यीय गिरोह के दोनों आरोपी बदमाशों को गुप्त सूचना के आधार पर एसबीआई जरमुंडी शाखा के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। दोनों अंतर्राज्यीय चोर एवं लुटेरा गिरोह के सदस्य बताये जाते हैं। गिरफ्तार बदमाश आए दिन विभिन्न बैंक शाखाओं के अंदर एवं बाहर रेकी…
जामताड़ा : मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय ने जिले के करमाटांड़ प्रखंड के पहाड़िया जनजाति बहुल नेंगराटांड़ गांव पहुंचकर बीमार लोगों से मिलकर उनका हाल चाल जाना। उपायुक्त कुमुद सहाय ने ग्रामीणों से मुलाकात कर सभी से अपील कर कहा कि पैनिक ना हों, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैम्प कर रही है, इसके अलावा सिविल सर्जन जामताड़ा को बीमारी के कारण का पता लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने एवं अन्य जरूरी दिशा निर्देश दिया। वहीं उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन जामताड़ा आपके साथ है, स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी प्रकार की शिथिलता…
कर्माटांड़ । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरमुंडी पंचायत के कालाझरिया गांव के नेंगड़ातार टोला में डेंगू बीमारी ने कहर बरपा दिया है, जहां 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 12 से अधिक लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए इलाके में डेंगू रोकथाम के उपाय कर रहे हैं।यह गांव पहाड़िया आदिम जनजाति के लोग इस गांव में बसे हैं जिसमें सभी लोगों रोज कंकर अपना दिनचर्या चलते हैं कई स्थानीय लोगों ने बताया कि हमारे गांव में ना सड़क है ना पानी की व्यवस्था है टंकी का…
(जामताड़ा)– प्लस टू उच्च विद्यालय नाला के प्रशाल भवन में जामताड़ा पुलिस की ओर से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो मौजूद थे।इस अवसर पर कुल 51 शिकायत से संबंधित मामले आए ।इस दौरान कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन भी किया गया। कई मामलों को उच्च अधिकारी या संबंधित विभाग को अग्रसारित करते हुए त्वरित निष्पादन करने हेतु प्रतिवेदित की गई।हालांकि इस शिविर में कुल 51 मामले आए जिसमें 20 मामले भूमि विवाद से संबंधित थे बांकी सभी घरेलू विवाद पति-पत्नी में झगड़ा आदि मामले सामने…
गोड्डा : जमशेदपुर निवासी रमेश शर्मा का निर्विरोध मनोनयन सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष पद पर हुआ। उक्त निर्णय देवघर के होटल डेफोडिल्स में सोमवार को एसोसिएशन की आहूत बैठक के दौरान ली गई। एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सह गोड्डा जिलाध्यक्ष सुरजीत झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसोसिएशन के संरक्षक सह देवघर जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सनातन, एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल संजीव कुमार झा, एग्जीक्यूटिव बॉडी के मनोज कुमार पप्पु, अखिल कुमार झा, आशुतोष झा, प्रत्युष रोहन एवं मुन्ना राउत शामिल हुए। इस दौरान देवघर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ द्वारा सॉफ्टबॉल क्रिकेट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत…
गोड्डा : झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लॉय फेडरेशन झारखंड महासंघ के आह्वान पर सभी सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ जोरदार प्रदर्शन मंगलवार को 19वां दिन भी लगातार जारी रहा। वहीं पूर्व निर्धारित किए गए कार्यक्रम के अनुसार मांगों को पूरी नहीं किए जाने के विरोध में सभी सफाई कर्मियों ने मंगलवार को भी नगर में जुलूस निकाली और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि सफाई कर्मियों द्वारा अपनी 6 सूत्री मांगों को रखा गया था जिसमें दैनिक मजदूरी पर काम करने वाले मजदूरों को स्थाईकरण करने, 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने और 100 प्रतिशत आवंटन राज्य सरकार…
गोड्डा:- चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के चुनाव पदाधिकारी परमानंद गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 6 चैंबर सदस्यों ने नामांकन फॉर्म नामांकन पत्र लिया है। जिनमें मनीष भावसिंहका अग्रवाल जनरल स्टोर , सुबोध साह गंगा इलेक्ट्रॉनिक्स, पियूष प्रियदर्शी विनायक स्टील, मुकेश बरनवाल एमके ट्रेडिंग, वीरेंद्र कुमार सिंह पुष्पांजलि, महताब आलम स्मार्ट केयर में चुनाव की कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन पत्र चुनाव पदाधिकारी से खरीदा है। चुनाव पदाधिकारी ने बताया कि 2 दिन नामांकन पत्र खरीदने के लिए शेष है, और इसका समय 11:00 से शाम 6:00 बजे तक धर्मेंद्र गुप्ता जी के दुकान पर नामांकन फार्म ले सकते हैं। साथ…
बंद की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस गोड्डा :: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा झारखंड इकाई के आह्वान पर 11 सितबंर बुधवार को झारखंड बंद करने का निर्णय लिया गया है। झारखंड बंद करने की सफलता को लेकर इसके पूर्व संध्या पर 10 सितंबर की शाम मशाल जुलूस निकाला गया। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मार्चा के केन्द्रीय संयोजक ऋषितोष झा काबूल ने कहा कि यह कार्यक्रम सूबे के सभी जिला में आयोजित किया जाएगा। कहा कि झारखंड राज्य गठन के 24 वर्षों बाद भी राज्य अलग करने में अहम योगदान देने वाले आंदाेलन कारियों को सम्मान सहित अन्य मांगों को लेकर जूझना…



