शिमला । हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है और बादल जमकर बरस रहे हैं। बीती रात राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा हुई। राजधानी शिमला व आसपास के इलाकों में आज बुधवार को बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी भारी बारिश के आसार बने हुए है। विभाग ने आगामी दो दिन यानी 12 व 13 सितंबर को मैदानी व मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसे लेकर लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आसमानी बिजली…
Author: Santal Express
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ चल रहे जबरदस्त विरोध प्रदर्शन के बीच राज्य सरकार ने बच्चों के खिलाफ होने वाले यौन उत्पीड़न के अपराधों के जल्द निपटान के लिए कदम बढ़ाया है। अब यहां पॉक्सों अदालतों की संख्या बढ़कर 67 करने पर सहमति बनी है। पहले यह संख्या 62 थी। मंत्रिमंडल ने पांच और अदालतों की स्थापना की सहमति दी है। यह निर्णय उस समय लिया गया जब राज्य के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ राज्यभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।…
साउथ सिनेमा की कहानियां और उन्हें स्क्रीन पर पेश करने का तरीका हमेशा अनोखा रहा है। फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’, ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ ने अपनी अलग कहानियों और भव्य सेटिंग्स से दर्शकों को प्रभावित किया है। अब ऐसी ही एक भव्य फिल्म दर्शकों के सामने आ रही है, जिसका नाम है ‘देवरा: पार्ट 1’ इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। किरदारों की वेशभूषा, उनका स्टाइल, जबरदस्त एक्शन, हैरतअंगेज फाइटिंग सीन और समुद्र में एक्शन सीन ट्रेलर के दर्शकों को जरूर पसंद आएंगे। ‘देवरा’ के ट्रेलर में सबसे पहली चीज जो सबका ध्यान खींचती है, वह है फिल्म…
फारबिसगंज/अररिया । अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड के मझुवा पूरव पंचायत में रहस्यमयी बीमारी से एक और ढाई साल की बच्ची मुस्कान ने जान गंवा दी है। उसकी मौत उपचार के दौरान देर रात पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में हो गई। बताया जा रहा है की दस दिन के अंदर ही पांच बच्चे की जान चली गई है। वही, सुबह बच्ची का शव गांव पहुंचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। स्वास्थ्य विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लागया। बता दें कि पिछले शनिवार को गांव के मन्नू ऋषिदेव की आठ साल की बेटी गौरी कुमारी, अरविंद ऋषिदेव का चार साल का…
नई दिल्ली । दिल्ली आबकारी नीति मामले के सीबीआई से जुड़े केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में आभासी रूप से पेश हुए। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 सितंबर तक बढ़ाने का आदेश दिया। कोर्ट के समन पर आज इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक, अमित अरोड़ा, आशीष माथुर, शरद रेड्डी, विनोद चौहान भी बतौर आरोपित पेश हुए। कोर्ट ने दुर्गेश पाठक को एक लाख रुपये के बेल बांड पर जमानत देने का आदेश दिया। कोर्ट ने 3 सितंबर को केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई की ओर से…
कोलकाता । बुधवार दोपहर को आसनसोल दक्षिण से भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल जब स्वास्थ्य भवन परिसर में पहुंचीं, तो वहां पर मौजूद जूनियर डॉक्टरों ने उनके खिलाफ ‘गो बैक’ के नारे लगाए। इस घटनाक्रम से वहां स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, अग्निमित्रा ने स्पष्ट किया कि वह जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन में राजनीति का रंग देने नहीं आई थीं, बल्कि वह पार्टी कार्यालय के काम से वहां गई थीं। डॉक्टरों के इस तरह के बर्ताव की वजह से आम लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है। डॉक्टरों के समर्थन में सामाजिक संगठन और राजनीतिक दल भी अपने आप तरीके…
गिरिडीह । एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गिरिडीह के एक पूर्व सीआई उदय शंकर प्रसाद के गिरिडीह स्थित शास्त्री नगर आवास में बुधवार की सुबह छापेमारी शुरू की है। टीम में एसीबी के दस अधिकारी शामिल हैं। इनमें तीन महिला अधिकारी भी शामिल हैं। नगर थाना के पुलिस अधिकारी भी इस कारवाई में शामिल हैं। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं हुआ है इतने बड़े पैमाने पर कारवाई किन कारणों से हो रही है लेकिन एसीबी के पुख्ता सूत्रों के मुताबिक, धनबाद एसीबी की टीम जमीन के खरीदारी के अवैध मामले में कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, कारवाई जारी है।…
रांची । जिले के मेसरा ओपी क्षेत्र के बीआईटी मेसरा इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे स्थित स्वर्णरेखा नदी के समीप से मंगलवार चार युवकों के शव मिले। इनकी शिनाख्त नेवरी गांव के सोएब अंसारी, चुटू गांव के शाहिद अंसारी, आसिफ अंसारी और मकसूद अंसारी के रूप में हुई है। चारों युवक नदी में मछली मारने गए थे। इस बीच बारिश होने और वज्रपात (ठनका) गिरने से चारों की मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चारों युवक घर से मछली मारने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद मंगलवार की रात पुलिस को यह खबर मिली…
हजारीबाग । एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने बुधवार की सुबह हजारीबाग एसडीओ शैलेश सिन्हा और एजी ऑफिस के कर्मी समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमापी की है। एसडीओ शैलेश सिन्हा के हजारीबाग में एसीबी की टीम तलाशी ले रही है। इसके अलावा उनके गिरिडीह के शास्त्री नगर मुहल्ले स्थित आवास पर एसीबी की टीम छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, एसीबी की टीम गिरिडीह के शास्त्री नगर निवासी सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी उदय शंकर प्रसाद और उनके पुत्र रिंकू सिन्हा मार्बल कारोबारी के घर सुबह-सुबह दबिश डाली…
मुंबई । एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। घटना सुबह 9 बजे की है। अनिल ने बांद्रा स्थित बिल्डिंग आयशा मैनॉर की सातवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की। कारणों का पता अभी नहीं चला है। कहा जा रहा है कि अनिल अरोड़ा पिछले कुछ समय से बीमार थे।पुलिस को प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है। मलाइका को जब पिता के निधन की खबर मिली तब वो पुणे में थीं। जानकारी मिलते ही…



