Author: Santal Express

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी अब टिकट बंटबारे को लेकर अपनी रणनीति बदलती नजर आ रही है। अब केवल किसी बड़े नेता की सिफारिश से टिकट नहीं मिलेगा। केवल जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाएगा। ये बात हरियाणा-जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों में टिकट बंटबारे को लेकर राहुल गांधी ने छोटे-बड़े नेताओं को लेकर शर्तें साफ कर दी हैं। देश में जल्द ही होने जा रहे हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज है और टिकट बंटवारे को लेकर पार्टियों में उठापटक भी। कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी में सोमवार को इससे जुड़े कई बड़े फैसले लिए। इन…

Read More

-तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा हाजीपुर । बिहार में बदमाश आए दिन हत्या, रंगदारी और उगाही की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं हाजीपुर जिले में सोमवार देर रात रंगदारी नहीं देने पर एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने एक होटल पर बम बरसा दिए और तोड़फोड़ कर दी जिससे वहां, मौजूद लोग इधर उधर भागते नजर आए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं घटना को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला बोला है। हाजीपुर-मुज्जफ्फरपुर एनएच पर स्थित होटल संचालक ने बताया कि रंगदारी मांगने…

Read More

मुंबई । पिछले दिनों बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को लेकर अफवाह थी कि एक्टर, जिन्हें दिसंबर में दिल का दौरा पड़ा था, वह अब इस दुनिया में नही रहे। श्रेयस ने अब इस खबर पर रिएक्ट किया है। श्रेयस ने एक लंबी पोस्ट शेयर कर लिखा कि वह जिंदा हैं और उनकी मौत को लेकर उड़ रही खबरें गलत हैं। उन्होंने गलत खबर पर कहा कि वैसे तो ह्यूमर जरूरी है, लेकिन इसका मिसयूज खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा जो चीज एक जोक की तरह शुरू की गई थी, अब मेरे परिवार को फालतू का टेंशन दे रही है।…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता रद्द करने को लेकर गृह मंत्रालय को फैसला करने का आदेश देने की मांग करने वाली भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने का आदेश दिया है। जस्टिस संजीव नरुला की बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता ये बताने में नाकाम रहे कि इसमें कोई संवैधानिक अधिकार है लेकिन याचिकाकर्ता का कहना है कि इसमें जनहित का मसला जुड़ा हुआ है। उसके बाद कोर्ट ने कार्यकारी चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच के पास याचिका ट्रांसफर करने…

Read More

 सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर 14 सदस्यीय टास्क फोर्स बनाने का आदेश दिया नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता दुषकर्म और हत्या मामले में सीबीआई को निर्देश दिया है कि वो 22 अगस्त तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये सिर्फ कोलकाता में हत्या का मामला नहीं, ये मुद्दा देशभर में डॉक्टरों की सुरक्षा का है। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि हम एक नेशनल टास्क फोर्स का गठन कर रहे हैं। इसमें विभिन्न पृष्ठभूमि के डॉक्टर होंगे…

Read More

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने धमाकेदार ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कई रिकॉर्ड तोड़े और अब पांचवें दिन भी इसने दमदार कमाई की है। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘स्त्री 2’ ने पांचवें दिन यानी सोमवार 37 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 228.45 करोड़ रुपये हो गया है। पेड प्रिव्यू के जरिए इस फिल्म ने 8.35 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘स्त्री 2’ ने गुरुवार को भारत में पहले दिन 60.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने ”नाबालिग लड़कियों को दो मिनट के मजे की बजाय अपनी यौन इच्छाओं पर कंट्रोल रखना चाहिए” की टिप्पणी करने वाले कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले को पलट दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने रेप के लिए दोषी को मिली सजा को बरकरार रखी है। कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया था। दरअसल आठ दिसंबर, 2023 को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार के वकील से इस मामले में अपील दाखिल…

Read More

कोलकाता  । आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर की हत्या और बलात्कार को लेकर कई रहस्यमय सवाल सामने आ रहे हैं। सवाल यह है कि क्या वास्तव में सारा घटनाक्रम सेमिनार रूम में ही हुआ, या कहीं और? सारा मामला इस बात पर टिक गया है कि आखिरकार छात्रा के साथ यह अमानवीय कृत्य कहां पर हुआ था— सेमिनार रूम में या किसी अन्य स्थान पर? सीबीआई के एक सूत्र ने मंगलवार को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण नाक और मुंह दबाकर और गला घोंटकर श्वासरुद्ध बताया गया है, जो कि हत्या का संकेत…

Read More

नई दिल्ली । केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशों के अनुसार लेटरल एंट्री विज्ञापन को रद्द करने के लिए यूपीएससी के चेयरमैन को पत्र लिखा है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने इस संबंध में यूपीएससी की चेयरमैन प्रीति सूदन को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि लेटरल एंट्री पदों को विशिष्ट माना गया है और एकल-कैडर पदों के रूप में नामित किया गया है, इसलिए इन नियुक्तियों में आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। प्रधान मंत्री द्वारा सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने…

Read More

रांची । कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 21 अगस्त को बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट पर आएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जरिये उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। इसके बाद हिनू स्थित कर्पूरी ठाकुर चौक, भगवान बिरसा मुंडा चौक, नागेश्वर महतो चौक, वीर बुद्धू भगत, कार्तिक उरांव, हातमा में सिद्धू-कान्हू चौक पर माल्यार्पण करेंगे। फिर दोनों नेता कांग्रेस भवन पहुंचेंगे। वहां नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का स्वागत सह अभिनंदन किया जायेगा। इसके बाद केशव महतो कमलेश पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से पदभार ग्रहण करेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया…

Read More