अयोध्या । अगर आप प्रभु राम की नगरी अयोध्या में अपना आशियाना बनाना चाहते हैं या फिर जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, तब आपको सावधान होने की जरूरत है। दरअसल अयोध्या में बड़े पैमाने पर जमीनों की खरीद फरोख्त फर्जी तरीके से हो रही है। जिसके शिकार अयोध्या के बाहर के लोग हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में अब 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के साथ-साथ माझा जमथरा (बांध) की जमीनों पर अब कोई भी क्रय-विक्रय नहीं कर सकता। ग्राम माझा जमथरा, राम की पैड़ी और श्री राम जन्मभूमि मंदिर के निकट स्थित है। अयोध्या महायोजना-2031 के अनुसार,…
Author: Santal Express
देवघर। जिले के सारठ प्रखंड क्षेत्र के सबैजोर गांव निवासी सीताराम ठाकुर के घर में गत दिन संध्या करीब 7 बजे बिजली शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग जाने से तीन लाख रुपए का सामान के साथ नगदी 60 हजार रुपए जल कर राख हो गई। घटना के संबंध में भुक्तभोगी सीताराम ठाकुर ने बताया कि गत दिन संध्या करीब 7 बजे किचन घर में सपरिवार बैठ कर खाना खा रहे थे।इसी बीच बगल में स्थित करकट के घर के दरवाजे से आग की लपटे बाहर निकलते देखा तो हो हल्ला करने लगे हो हल्ला सुन कर बड़ी संख्या…
लोहरदगा । जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के भंडरा मलार टोली मे बीती रात पति ने पत्नी के ऊपर कुदाल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपत पति फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक मलार टोली निवासी बेनामी मलार 35 वर्षीय पत्नी राखी मलार के साथ सोमवार को सावन पूर्णिमा के अवसर पर अखिलेश्वर धाम मे पूजा अर्चना कर घर लौटा था। रात करीब 10.30 बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बेनामी मलार ने घर में रखी कुदाल से मारकर उसकी हत्या कर दी। आज सुबह राखी…
रांची । साहिबगंज में अवैध खनन के जरिये अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोपित पंकज मिश्रा ने मंगलवार को रांची पीएमएलए कोर्ट से जमानत की गुहार लगायी है। पंकज मिश्रा की याचिका पर 27 अगस्त को सुनवाई होगी। इससे पहले भी पंकज मिश्रा इसी केस में रांची ईडी कोर्ट से बेल मांग चुके हैं। लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था। लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के तत्कालीन विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को ईडी ने…
नई दिल्ली । राखी के ठीक एक दिन पहले 22 साल की नर्सिंग छात्रा अपने कमरे में मृत मिली। पुलिस को शक है कि पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर में रहने वाली युवती ने आत्महत्या की है। पुलिस को एक पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली की एक युवती पीजी के कमरे में बेहोश पड़ी है और कमरा अंदर से बंद है। तुरंत हरकत में आई पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने दरवाजा खोला। अंदर एंट्री करते ही पुलिस को लड़की के हाथ में कैनुला लगा मिली और वह कोई हरकत नहीं कर रही थी। वहीं पंखे के सहारे…
छतरपुर । छतरपुर रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम जा रहे एक आटो में ट्रक ने टक्कर मार दिया। झांसी खजुराहो हाईवे एनएच 39 पर हुए इस हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। छह से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु छतरपुर स्टेशन पर उतरे और ऑटो में बैठकर बागेश्वरधाम के लिए निकले थे। ऑटो संचालक ने ओवरलोड सवारी बिठा ली थी। तभी कदारी के पास पहुंच कर ऑटो नंबर यूपी…
मुंबई । केंद्रीय चुनाव आयोग ने कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी. पांच साल पहले हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे. लेकिन इस साल महाराष्ट्र में बारिश और त्योहारों के चलते चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा था कि चुनाव दिवाली के बाद होंगे. इस बीच सूत्रों की मानें तो ये चुनाव दिवाली के बाद नहीं बल्कि दिसंबर महीने में होंगे. राज्य में राष्ट्रपति शासन के तहत दिसंबर में चुनाव होने की संभावना है. – मेरी लाडली बहन योजना पर नजर कहा तो ये भी जा रहा है कि…
कई लोग बिना कसरत के एक दिन भी नहीं रह पाते नई दिल्ली । जो लोग रोजाना कसरत करते हैं, वह दूसरों की अपेक्षा कम बीमार पड़ते है। कई लोग बिना कसरत के एक दिन भी नहीं रह पाते। नॉर्मल डेज में एक्सरसाइज करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन बुखार या कमजोरी होने पर एक्ससाइज बॉडी पेन, स्ट्रेस और एंजाइटी को बढ़ा सकती है। बुखार के समय बॉडी कमजोर होती है, जिस वजह से चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट या जिम ट्रेनर भी बुखार के समय आराम करने की सलाह देते हैं। चलिए…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूक्रेन की ओर जाते हुए बुधवार 21 अगस्त को पोलैंड में होंगे, जहां वह वारसॉ में पोलिश राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा और पीए डोनाल्ड टस्क के साथ बातचीत करेंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीब पांच दशकों में यह पहली बार है जब भारत की ओर से कोई प्रधानमंत्री पोलैंड की यात्रा पर जाएगा। बता दें कि 1977 से 1979 के बीच भारत के प्रधानमंत्री रहे मोरारजी देसाई ने 1979 में वारसॉ का दौरा किया था। 1979 में मोरारजी देसाई की यात्रा के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा होगी। उनसे…
पटना । झारखंड की राजनीति में पल पल बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम का प्रभाव बिहार में भी पड़ने की संभावना दिखने लगी जब नीतीश कुमार के करीबी बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा दावा कर दिया। उन्होंने कहा कि जो कुछ झारखंड में महागठबंधन की सरकार के साथ हो रहा है, उनके विधायक विद्रोह कर बीजेपी का दामन थामने की तैयारी कर रहे हैं, ऐसा ही बिहार में भी महागठबंधन के विधायकों के साथ बहुत जल्द होने वाला है। बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन दिल्ली में जमे हुए हैं। जानकारी के अनुसार वे…

