Author: Santal Express

दीर अल-बलाह । हमास और इजराइल के बीच जारी युद्ध की ताजा कड़ी में इजराइली हमलों में 28 लोगों की मौत हो गई है। इजराइल ने यह हमला गाजा में शनिवार रात और रविवार को किया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन संघर्ष विराम समझौता कराने के लिए रविवार को पश्चिम एशिया के लिए रवाना हुए। अमेरिका और उसके सहयोगी मध्यस्थ देश मिस्र और कतर समझौता कराने की दिशा में दोहा में दो दिन की वार्ता के बाद करीब पहुंचते दिख रहे हैं। अमेरिकी और इजराइली अधिकारियों ने समझौते को लेकर आशा व्यक्त की…

Read More

ह्यूस्टन । अमेरिका के टेक्सास में कार से हुए सड़क हादसे में भारतीय मूल के दंपति और उनकी बेटी की मौत हो गयी। इस हादसे में दूसरी कार में बैठे दो अन्य लोगों की भी मौत हो गयी। एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है। जानकारी के अनुसार, अरविंद मणि (45), उनकी पत्नी प्रदीपा अरविंद (40) और उनकी 17 वर्षीय बेटी एंड्रिल अरविंद की कार दुर्घटना में मौत हो गयी। इसमें कहा गया है कि ये लोग लिएंडर के रहने वाले थे। रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना टेक्सास के लैम्पासस काउंटी के निकट हुयी। इस परिवार का एकमात्र सदस्य बच…

Read More

नई दिल्ली । दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टर आरजी कर मेडिकल कॉलेज के साथ एकजुटता दिखाते हुए आज यहां निर्माण भवन के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी मांग है कि स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम (सीपीए) को शीघ्र लागू किया जाए । प्रदर्शनकारी डॉक्टर नारे लगा रहे हैं, “हमें क्या चाहिए, क्या चाहिए, हमें न्याय चाहिए, न्याय चाहिए।” कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद से ही देशभर में आक्रोशित डॉक्टरों की तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है। देशभर के चिकित्सक…

Read More

नई दिल्ली । बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज आमिर जमाल को फिटनेस संबंधी समस्याओं के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है, जिससे इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए पाकिस्तान की लाइनअप पर असर पड़ सकता है। जमाल, जिन्हें इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते समय पीठ में चोट लगी थी, को शुरू में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टीम में फिटनेस मंजूरी मिलने तक शामिल किया गया था।…

Read More

रांची । भाई-बहन के अटूट प्यार, स्नेह एवं विश्वास के पावन त्यौहार रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। ▪️राज्य की आधी आबादी को हक-अधिकार और सम्मान देने के लिए आपके इस भाई और बेटे तथा झारखण्ड सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में कई ऐतिहासिक योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है। ▪️झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) के अंतर्गत राज्य की 48 लाख से अधिक बहनों को हर साल 12 हजार की सम्मान राशि मिलेगी। एक परिवार में यदि मेरी 3-4 बहनें हैं तो उस परिवार के लिए सिर्फ…

Read More

– डायबीटीज, मलेरिया से भी होगा बचाव नई दिल्ली  । नीम की पत्तियों को काफी लोग खाते भी हैं, जिससे हेल्थ को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसके अलावा शरीर से जुड़ी छोटी से बड़ी किसी भी तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नीम के पेड़ की छाल का प्रयोग किया जाता है। नीम खाने से न सिर्फ डायबिटीज कंट्रोल होती है बल्कि अन्य फायदे भी हैं।स्टाइलक्रेज़ के मुताबिक नीम की पत्तियां कड़वी होती हैं। जो डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करती हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसका हाइपोग्लाइसेमिक ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।…

Read More

– अगर ये सर्टिफिकेट नहीं लिए तो फंस सकते हैं मुश्किल में नई दिल्ली  । आज के समय में अपने घर का सपना महंगे सौदे से कम नहीं है। अपना सपना पूरा करने घर खरीदने के लिए सभी के पास मोटी रकम नहीं होती है, तो लोग अपनी गाढ़ी कमाई के साथ बैंक से लोन भी लेते हैं और उसकी किश्तें चुकाते हैं। लोन लेते समय कई तरह की सावधानियां बरतनी होती हैं, लेकिन अगर आपकी किश्तें पूरी हो चुकी हैं या फिर आप अपना लोन क्लोज कराने जा रहे हैं, तो कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है। बैंक…

Read More

नई दिल्ली । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस) के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर देशभर में स्वास्थ्यकर्मियों और संस्थानों की सुरक्षा के लिए अध्यादेश के जरिये केंद्रीय कानून बनाने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। आरडीए ने कोलकाता के सरकारी आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कानून-व्यवस्था बहाल करने का भी आग्रह किया। यहां नौ अगस्त को एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु महिला ‎चिकित्सक के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया था और फिर उसकी हत्या कर दी गई। एम्स आरडीए ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में अस्पताल में हुई तोड़फोड़ और देश…

Read More

रांची। राज्य में जारी सियासी कोलाहल के बीच मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रक्षाबंधन और सावन की अंतिम सोमवारी पर सोशल मीडिया एक्स पर भावुक पोस्ट किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित करते हुए उन्होंने लिखा है, हम बहनें एक बार फिर प्रण लेती हैं कि आपको मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठायेंगे। रक्षाबंधन पर हमारे भाई ने उपहार दिया है और यदि रक्षा करने की बात आई तो हम बहनें कवच बनकर आपके साथ खड़ी हैं। मंत्री बबिता देवी, मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन तथा दीपिका पांडेय सिंह साथ ही उन्होंने रक्षाबंधन की बधाई भी बहनों को दी हैं। कहा है,…

Read More

केशव को अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने खेला कुर्मी कार्ड  रामेश्वर उरांव बने कांग्रेस के आदिवासी चेहरा चंदन मिश्र झारखंड में विधानसभा चुनाव दस्तक दे रहा है। राजनीतिक दलों के अंदर उठा – पटक शुरू हो चुकी है। ऐन चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में अपना नेतृत्व बदल कर बहुत बड़ा दांव खेला है। सिल्ली के पूर्व विधायक और बिहार सरकार के पूर्व उप मंत्री केशव महतो कमलेश नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वह राजेश ठाकुर की जगह लेंगे। कमलेश जमीन से जुड़े कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए आज वह प्रदेश की कमान…

Read More