महागामा प्रतिनिधि गोड्डा / राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 11 सितंबर को महागामा आयेंगे। ऊर्जानगर राजेंद्रनगर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में कई तोहफा देंगे। यह जानकारी मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दी है। मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों की परिसंपत्ति का वितरण करेंगे तथा सड़क व कई बड़े भवन का आधारशिला रखेंगे। बताते चलें कि मुख्यमंत्री महागामा विधानसभा में अपने पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान पहली बार आ रहे है। कार्यक्रम को लेकर ऊर्जा नगर राजेंद्र स्टेडियम में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही मजबूत बैरिकेडिंग एवं बेहतरीन मंच का भी निर्माण पंडाल के साथ-साथ हो रहा है। जहां से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को अपने कार्यक्रम के दौरान तोहफे की बौछार करेंगे। करोड़ों की परिसंपत्ति वितरण के साथ-साथ कई बड़ी योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन रेस में है। तमाम वरीय पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर नजर रखे हुए हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


